खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में बुधवार को इंदौर इच्छापुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां रोशिया फटे के पास इको कार को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इधर घटना की सूचना के बाद देश गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद हाईवे में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लोगों की मदद से तीन घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया,जहां उनका उपचार जारी है।