BREAKING NEWS
"पटवारी पर जानलेवा हमले के विरोध में आलोट में.. <<     BIG NEWS : नीमच के स्कीम नंबर- 34 में हाईवोल्टेज.. <<     "पटवारी पर जानलेवा हमले के विरोध में आलोट में.. <<     मंदसौर में गो माता को 'राष्ट्र माता' घोषित.. <<     KHABAR : कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को.. <<     KHABAR : अनधिकृत संगठन पर ब्लॉक कांग्रेस का ऐतराज,.. <<     KHABAR : शहडोल के सरकारी स्कूल की शर्मनाक तस्वीर,.. <<     दतिया में थमा नहीं कांग्रेस का जोश, रीना.. <<     नशा मुक्ति की अलख, खरगोन में पुलिस पेंशनर्स.. <<     KHABAR : कारगिल के अमर वीरों को जाजू कॉलेज का नमन,.. <<     BULLETIN: #नीमच जिले की आज दिनभर की प्रमुख खबरें,.. <<     GOLD SILVER: नीमच सर्राफा बाजार, खरीदारी से पहले जान.. <<     NEWS : हमारी धरोहर हमारा अभिमान, अभियान के तहत.. <<     NEWS : चालिया पर्व की छटा से आलोकित हुआ झूलेलाल.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : सतखंडा में गूंजेगा गुरु भक्ति का स्वर, 29.. <<     KHABAR : भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के अमलेश्वर महादेव मंदिर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2024, 5:15 pm
BIG NEWS : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर और लेडी टीचर, जब हुस्न के जाल में उलझा स्टूडेंट तो हुआ कुछ ऐसा..., खाकी को लाखों देकर भी परिजन नहीं बचा पाए जान, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक लेडी टीचर के हुस्न का जाल उसके छात्र के लिए मौत का कारण बन गई। आरोपी युवती ने अपने बीफार्मा के स्टूडेंट को इश्क के जाल में फंसाया। इसके बाद उस पर रेप का झूठा आरोप लगाकर गिरफ्तार करवा दिया। युवक की मुसीबत यहीं खत्म नहीं हुई। आरोप है कि पुलिस ने केस रफा-दफा करने के लिए साढ़े 3 लाख रुपए की डिमांड की। 50 हजार में दोनों पक्षों में सेटलमेंट हुआ। किसी तरह उसके पिता ने ब्याज में पैसे लेकर पुलिस को दिए। लेकिन युवक ने डिप्रेशन की वजह से घर आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
 
 
दरअसल इंदौर में एक लेडी टीचर और उसके बीफार्मा के स्टूडेंट मृतक छात्र गौरव हाड़ा के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों की साथ में तस्वीर भी सामने आई है जिसमें लड़की लड़के को किस करते हुए दिखाई दे रही है। लेकिन कुछ दिनों पहले उसने महिला थाने में छात्र के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाने से घर आने के बाद वह कमरे में जाकर रोने लगा और फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वहीं उसकी मौत के बाद मृतक के परिजनों ने चैट भी वायरल किया है जिससे इस बात की पुष्टि हो रही है कि आरोपी युवती ने पहले ही उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी।

 
पुलिसकर्मियों पर लगे पैसे मांगने के आरोप
पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। उसके परिवार ने पुलिस पर पैसे मांगने और मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाया है। महिला थाने पर शिकायत दर्ज होने के बाद जांच अधिकारी गौरी तिवारी और थाना प्रभारी कौशल्या चौहान पर 3 लाख 50 हजार रुपए की मांग करने का आरोप लगा है। मृतक गौरव हाड़ा के पिता ने बताया कि 50 हजार रुपए में मामला सेटल कर दिया गया था और पैसे देने के बाद पुलिस ने गौरव को थाने से छोड़ दिया था। 

 
ब्याज में पैसे लेकर दिए गए थे पैसे
वहीं गौरव के भाई ने बताया कि उन्होंने ब्याज पर पैसे लेकर पुलिस को दिए थे। इसके बाद पुलिस ने मामले को कैसे रफा-दफा किया। गौरव के परिजनों के पास युवती की चैट्स भी मौजूद हैं। गौरव के परिजनों का कहना है कि इस घटना से उनका पूरा परिवार बर्बाद हो गया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से न्याय की मांग की है और इस मामले की निष्पक्ष जांच की अपील की है। जिसमें कहा है कि थाना प्रभारी और जांच अधिकारी को सस्पेंड करें। 

 
शव लेकर महिला थाना पहुंचने वाले थे मृतक के परिजन 
बी फार्मा के छात्र के सुसाइड मामले में परिजन शव रखकर महिला थाने पर प्रदर्शन करने वाले थे। उनके पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में पुलिस ने चौहान के साथ मृतक के परिजनों को रोका। थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर पुलिस ने शव वाहन रोका और परिजनों को समझाइश दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE