BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2024, 5:54 pm
BIG NEWS : दोस्ती में हवस का जहर, नाबालिक को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया रेप, फिर आरोपी इतने में भी नहीं रुका और दिया इस वारदात को अंजाम जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 17 साल की एक छात्रा के साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी इतने में भी नहीं रुका उसने वारदात के दौरान छात्रा के अश्लील वीडियो भी बनाए और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी 2 साल तक छात्रा के साथ रेप करता रहा। आखिर में परेशान हो कर छात्रा थाने पहुंची और शिकायत की। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्त किया है।

 

दरअसल, ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महलगांव करौली माता के पास की रहने वाली 17 साल की नाबालिक छात्रा ने विश्वविद्यालय थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। छात्रा ने शिकायत कर पुलिस को बताया कि, साल 2022 में उसकी मुलाकात महलगांव में ही रहने वाले सुमित परिहार से हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई और मोबाइल पर बात भी होने लगी। तभी 2022 में 21 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे सुमित उसे ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित द स्काई होटल लेकर गया। जहां सुमित ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

 
इस दौरान आरोपी सुमित ने छात्रा की अश्लील वीडियो भी बनाए और बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह अक्सर छात्रा को होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा। आरोपी ने 1 जून 2024 को भी छात्रा को होटल बुला कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और लगातार ब्लैकमेल करता रहा।

 

ब्लैकमेल से प्रताड़ित होकर छात्रा ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी, उसके बाद परिवार के साथ विश्वविद्यालय थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी सुमित परिहार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी सुमित को भी गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल बरामद कर लिया है। आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE