BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2024, 12:21 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की सुवासरा थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप, जब पकड़ा इतने लाख का माल तो मीडिया को लगी भनक, फिर अचानक बंद हो गए स्टॉफ के फोन, देर रात हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, तस्कर इमरान ने कबूला धामनिया के इस शख्स का नाम, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। सुवासरा थाना क्षेत्र में बुधवार को डोडाचूरा पकड़ने की खबरें दिनभर चलती रही। सुवासरा पुलिस मीडिया को इसकी जानकारी देने से बचती रही। थाने से जानकारी लीक ना हो इसके लिए स्टाफ के मोबाइल भी बंद करवाए गए। आखिरकार पुलिस ने देर रात मामले में एनडीपीएस केस रजिस्टर्ड कर लिया। जिसमें बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक पिकअप से 6 लाख की कीमत का 3 क्विंटल डोडाचूरा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

सुवासरा थाना पुलिस से मिली जानकारी ने अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप सुवासरा होते हुए राजस्थान जाने वाला है। इस वाहन में अवैध रूप से डोडाचूरा की तस्करी की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर गंगधार चोमहला रोड पर नाकाबंदी कर मुखबिर के द्वारा बताए हुलिए वाली पिकअप क्रमांक (एमपी 43 जी 5293) को रोककर चालक को हिरासत में लिया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम इमरान मेवाती (23) निवासी अजयपुर थाना सुवासरा जिला मन्दसौर का होना बताया। पिकअप की तलाशी के दौरान उसमें भरे प्लास्टिक के 15 कट्टों में 3 क्विंटल डोडाचूरा बरामद किया गया। जिसकी कीमत 6 लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गाड़ी में डोडाचूरा धमनियां निवासी महेंद्र सिंह ने भरवाया था।

मामले में पुलिस ने महेंद्र सिंह को भी सह आरोपी बनाया है जो फरार है। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी की धारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE