BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2024, 4:20 pm
BIG NEWS : एमपी में इस मंजर को देख दहल उठा दिल, सड़क पर बिखरी लाशें, उजाड़ दिया पूरा परिवार, पढ़े खबर

Share On:-

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां ठीकरी थाना क्षेत्र केकर्षना होटल के सामने एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 3 सगे भाई-बहनों की मौके पर मौत हो गई। जिसने भी यह मंजर देखा उसका दिल दहल उठा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। 


 मिली जानकारी के अनुसार मृतकों एक युवक और दो युवतियां शामिल है, तीनों सगे भाई बहन बताए जा रहे हैं। तीनों धार जिले के उमरबन के रहने वाले थे, जो ठीकरी से जुलवानिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ठीकरी बायपास के कर्षना होटल के सामने तेज रफ़्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि जिसने देखा उसकी रूह कांप गई। सड़क पर तीनों की लाशें बिखर गई। 

 

 हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल घटना की सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है।     
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE