मंदसौर। जिले की नई आबादी थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 2 हजार रूपये के एक ईनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले मे अपराधियों पर ठोस कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके तारतम्य में पुलिस थाना नई आबादी के द्वारा गोतम सोंलकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं सतनाम सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्शन तथा वरुण तिवारी, थाना प्रभारी थाना नई आबादी के नेतृत्व में थाना नई आबादी पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गई है, जिसमें 2000 रुपये के ईनामी फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई है। आरोपी थाना नई आबादी मंदसौर के अपराध क्र 65/2023 धारा 8/15.29.25 एनडीपीएस एक्ट के अपराध मे घटना दिनांक से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी का नाम अशोक पिता पेमाराम विश्नोई उम्र 23 निवासी ग्राम कोसाना थाना पीपाड जिला जोधपुर राजस्थान है।
पुलिस टीम-
उक्त कार्यवाही में वरुण तिवारी थाना प्रभारी नई आबादी, प्रआर 627 मुकेश पड्या प्रआर 456 तरुण देवडा एफआरव्ही चालक प्रदीप का सराहनीय योगदान रहा।