मंदसौर। शासन के आदेशानुसार तहसील स्तर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन दिगम्बर जैन स्कूल में किया गया। इस प्रतियोगिता मे मल्हारगढ तहसील की सभी वर्ग की टीमों ने भाग लिया, जिसमें कबीर इंटरनेशनल स्कूल की 14 वर्ग बालक, बालिका एवं 17 वर्ग बालक, बालिका टीमों ने भाग लिया। कबीर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चो ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 14 वर्ष बालक, बालिका मंे प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना परचम लहराया। 17 वर्ग बालक, बालिका मे भी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते फाइनल में जगह बनाई। खेल मे शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के 33 बच्चों का चयन जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में हुआ।