ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 7 साल की मासूम को उसी के गांव एक शख्स ने हवस का शिकार बनाया है। पीड़िता ने वारदात की जानकारी परिजनों को तब दी, जब वो टीकमगढ़ पहुंचने। जिसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद परिजन पीड़ित को लेकर जतारा थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर केस डायरी ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना पुलिस को भेज दी है।
दरअसल, शहर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में स्थित शराब फैक्ट्री में बनी झुग्गी में टीकमगढ़ निवासी परिवार रहता था। वहीं उसी गांव का रहने वाला रामेश्वर आदिवासी भी रहता था। एक दिन पीड़िता के माता-पिता फैक्ट्री में काम करने चले गए थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। जब परिवार कुछ दिन बाद अपने घर पहुंचा तो पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई।
इसके बाद परिजन उसको लेकर थाने लेकर पहुंचे और आरोपी रामेश्वर के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जीरो पर शिकायत दर्ज कर केस डायरी ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना पुलिस को भेजी दी है। ग्वालियर पुलिस ने केस डायरी मिलते ही आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश करने की लिए टीम रवाना कर दी है।