BREAKING NEWS
"पटवारी पर जानलेवा हमले के विरोध में आलोट में.. <<     BIG NEWS : नीमच के स्कीम नंबर- 34 में हाईवोल्टेज.. <<     "पटवारी पर जानलेवा हमले के विरोध में आलोट में.. <<     मंदसौर में गो माता को 'राष्ट्र माता' घोषित.. <<     KHABAR : कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को.. <<     KHABAR : अनधिकृत संगठन पर ब्लॉक कांग्रेस का ऐतराज,.. <<     KHABAR : शहडोल के सरकारी स्कूल की शर्मनाक तस्वीर,.. <<     दतिया में थमा नहीं कांग्रेस का जोश, रीना.. <<     नशा मुक्ति की अलख, खरगोन में पुलिस पेंशनर्स.. <<     KHABAR : कारगिल के अमर वीरों को जाजू कॉलेज का नमन,.. <<     BULLETIN: #नीमच जिले की आज दिनभर की प्रमुख खबरें,.. <<     GOLD SILVER: नीमच सर्राफा बाजार, खरीदारी से पहले जान.. <<     NEWS : हमारी धरोहर हमारा अभिमान, अभियान के तहत.. <<     NEWS : चालिया पर्व की छटा से आलोकित हुआ झूलेलाल.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : सतखंडा में गूंजेगा गुरु भक्ति का स्वर, 29.. <<     KHABAR : भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के अमलेश्वर महादेव मंदिर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2024, 7:55 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की दलौदा थाना पुलिस और फरियादी की शिकायत, जब खाकी को लगी इस घटना की भनक तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर मिली बड़ी सफलता, इन दो अलग-अलग प्रकरणों में हत्थे चढ़े आरोपी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला मंदसौर मे संपत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर  द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में गौतम सोलंकी अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं  कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में पुलिस थाना दलौदा द्वारा थाना क्षैत्रांतर्गत घटित 02 सम्पत्ति संबंधी घटना का खुलासा करते हुए, 03 आरोपियो  को पकड कर उनके कब्जे से चोरी गया मश्रुका व 10 लीटर जहरीली शराब जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06.08.2024 फरियादी ने रिपोर्ट किया कि मैं उक्त पते पर रहता हुँ तथा खेती का काम करता हुँ । मैने दो भैसे पाल रखी है । जो दिनांक 06.08.24 के शाम 06.00 बजे करीबन मैने मेरे खेत पर बने बाडे में रोज की तरह बांध कर  बाडे का दरवाजा लगाकर मैं घर पर आ गया था । आज सुबह 05.30 बजे करीबन मैं रोज की तरह भैस का दुध निकालने के लिये बाडे में गया तो मेरे बाडे का दरवाजा खुला हुआ था और बाडे में बंधी मेरी दोनो भैसे नही दिखी फिर मैने मेरी दोनो भैसो को आस पडोस में तलाश की लेकिन कोई पता नही चला । जो कल रात्री में मेरे बाडे के दरवाजा खोलकर मेरे बाडे में बंधी दोनो भैसो को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है । उक्त रिपोर्ट पर थाना दलौदा पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 377/24 धारा 331(4),305 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया । अनुसंधान के दौरान माल दृमुल्जिम की पतारसी हेतु टीम गठन किया गया । टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी लखन पिता  रमेश नाथ  उम्र 26 साल  निवासी रतागिरी थाना बिलपांक जिला रतलाम म.प्र व धर्मेंद्र पिता शांतीलाल भील  उम्र 28 साल निवासी  ग्राम जेतपाडा  थाना बिलपाक जिला रतलाम से पुछताछ करते बताया की अपने दोस्त जुल्लु पता कल्लु निवासी एलची के साथ मिलकर भैसे चुराना स्वीकार करने पर आरोपिगणो को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर आरोपी कि निशादेही से चोरी की गई दो भैसे किमती 150000 रुपये की जप्त की गई। व फरार आरोपी जुल्लु पिता कल्लु निवासी एलची की तलाश जारी है।

द्वितीय घटना  का संक्षिप्त विवरण-
दिनाकं  08.08.24 को फरियादी ने  रिपोर्ट किया कि मैं रेल्वे कटेक्टर का काम करता हुँ । मेरे द्वारा रतलाम से दलोदा नये रेल्वे लाईन का ठेका(कटेक्टर) अन्निया इंजीनिरिंग प्रायवेट लिमि. के नाम से ले रखा है । जिसमें काम चालु होने वाला था इसलिये मेरे द्वारा 12 कोर केबल जो कि ड्रम नंबर 7274 कि जो 1026 मीटर की केबल रेल्वे प्लेटफार्म कचनारा से थोडी दुर खेत में रखी हुई थी । जो आज से चार दिन पहले वही पर रखी हुई देखी थी । जो आज दिनांक 08.08.24 को मैं व मेरा साथी अमनसिंह दोनो रेल्वे स्टेशन कचनारा गये जहा पर रेल्वे प्लेटफार्म कचनारा के पास खेत में रखी रेल्वे की केबल नही मिली । फिर मैने व मेरे साथी अमनसिंह द्वारा रेल्वे प्लेटफार्म के आसपास के लोगो से पुछताछ करते जानकारी नही होना बताया ।  जो कोई अज्ञात व्यक्ति रेल्वे प्लेटफार्म कचनारा के पास खेत में रखी 12 कोर केबल ड्रम नंबर 7274 जो लगभग कुल 1026 मीटर किमती लगभग 256000/ रुपये की कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है । उक्त रिपोर्ट पर थाना दलौदा पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 378/24 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया । अनुसंधान के दौरान माल दृमुल्जिम की पतारसी हेतु टीम गठन किया गया । टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए महु नीमच हाईवे रोड आक्या ब्रिज के यहा एक टेम्पो को चेक करते टेम्पो मे 10 लीटर जहरीली हाथ भट्टी कच्ची शराब व केबल मिली जिसके संबंध मे विधिविरुद्ध बालक  से  पुछताछ करते विधिविरुद्ध बालक ने अपने दोस्त रिजवान , गोलु उर्फ अंग्रेज व शहनवाज के साथ मिलकर रेल्वे की केबल चुराना व जहरीली शराब लेकर जाना स्वीकार करने पर विधिविरुद्ध बालक को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर चोरी गया मश्रुका रेल्वे की केबल 1026 मीटर  किमती 256000 /- रुपये व 10 लीटर जहरीली शराब की जप्त की गई। व अन्य आरोपीगण फरार होना पाये गये जिनकी तलाश जारी है।

 गिरफ्तार आरोपी दृ   
- लखन पिता  रमेश नाथ  उम्र 26 साल  निवासी रतागिरी थाना बिलपांक जिला रतलाम म.प्र ।
- धर्मेंद्र पिता शांतीलाल भील  उम्र 28 साल निवासी  ग्राम जेतपाडा  थाना बिलपाक जिला रतलाम ।

फरार आरोपी-  
जुल्लु पिता कल्लु  निवासी एलची थाना दलौदा जिला मंदसौर 

विधि विरुद्ध बालक पिता भय्यु उर्फ अकरम निवासी डोसी बिल्डींग के पास अभिनंदन नगर मंदसौर 
फरार आरोपी- 
-रिजवान निवासी नाहर  सय्यद  के पास मंदसौर 
- गोलु उर्फ अंग्रेज निवासी जैन  कालेज के पीछे मंदसौर 
- शहनावज निवासी जैन कालज के पीछे मंदसौर

जप्त शुदा मश्रुका-
- दो भैंसे  किमती 150000/-रुपये
- 12 कोर रेल्वे की केबल 1026 मीटर  किमती 256000/- रुपये 
- अपराध क्रमांक 377/24 मे प्रयुक्त वाहन  क्रमांक एमपी 44 जीए 0741 किमती 500000/- रुपये
- अपराध क्रमांक 378/24 मे  प्रयुक्त एक बिना नंबर  टेम्पो किमती   150000/- रुपये 
- 10 लीटर जहरीली शऱाब  किमती 1000/- रुपये

सराहनिय कार्य- 
थाना प्रभारी दलौदा  उनि बी. के .एस. चौधरी, सउनि प्रमोद सिहं तोमर  , सउनि अजय चौहान, सउनि ईश्वरलाल राठौर, प्रआर 179 नवनीत उपाधयाय,  प्रआर 67 उमंग शर्मा, प्रआर 295 राकेश शर्मा, प्रआर 141 राजपाल सिंह , आर 484 युवराज सिंह (विशेष योगदान), आर 920 सुनिल कुमावत , आर चालक 74 मुकेश नैन का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE