BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2024, 4:45 pm
BIG NEWS : एमपी 43 पासिंग पिकअप वाहन और नीमच जिले की खाकी, जब अधिकारियों ने कानका फंटे पर की घेराबंदी तो तेज रफ्तार में पहुंचा तस्कर, फिर रोककर ली तलाशी तो स्कीम देखकर उड़ गए होश, क्विंटलों से भरकर ले जाया जा रहा था माल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस ने महिन्द्रा बोलेरो पिकअप में स्लेट पैंसिंल की पेटीयों के नीचे स्कीम में छुपाकर ले जा रहे डोडाचूरा को जब्त किया है। पुलिस ने 08 सफेद प्लास्टिक के कट्टों में भरकर परिवहन किया जा रहा करीब 01 क्विंटल 84 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस चौकी नयागॉव थाना जावद पुलिस को मिली है। 

मुख्यमंत्री के प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक, जिला नीमच अंकित जायसवाल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं अअपु जावद निलेश्वरी डाबर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयागॉव रामपालसिंह राठौर की टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 01 क्विंटल 84 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व महिन्द्रा बोलेरो पिकअप क्र. एमपी-43-जेडएफ-9102 सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09.08.2024 की शाम अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु नीमच-निम्बाहेडा हाईवे फोरलेन तुलसी होटल के सामने कानका फन्टा पर मुखबिर सूचना पर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा महिन्द्रा बोलेरो पिकअप क्र. एमपी-43-जेडएफ-9102 से नीमच से राजस्थान तरफ जाने वाला है को आते दिखा जिसको हमराह फोर्स की मदद से रोका व नीमच-निम्बाहेडा हाईवे फोरलेन तुलसी होटल के सामने ग्राम कानका मार्ग यातायात अवरूद्ध होने व खराब मौसम तथा सुरक्षा की दृष्टि से संदेही वाहन महिन्द्रा बोलेरो पिकअप क्र. एमपी-43-जेडएफ-9102 की तलाशी पुलिस चौकी नयागॉव परिसर में चौक करते स्लेट पैंसिंल की पेटीयों के नीचे स्कीम में 08 सफेद प्लास्टिक के कट्टों में कुल 01 क्विंटल 84 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए वाहन के चालक आसिफ पिता रशीद घोंचा जाति नियागर मुसलमान नि. मुल्तानपुरा जिला मंदसौर के कब्जे से जप्तकर मौके से गिरफतार कर वाहन चालक के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम नयागॉव का सराहनीय योगदान रहा

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE