BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2024, 4:26 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की जीरन थाना पुलिस और महू-नीमच रोड, जैसे ही तस्कर ने लगाया ट्रैक्टर में टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जब अधिकारियों ने रोककर ली वाहन की तलाशी, प्लॉस्टिक के तीन कट्टों का मुंह खोलते ही उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या छुपाकर ले जा रहा था मनासा का सागर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मादक पदार्थ तस्करों के विरूध्द नीमच पुलिस धरपकड़ अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर ले जाया जा रहा अवैध डाडाचूरा जब्त किया हैं साथ ही मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। जिसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री के प्रदेश व्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक, जिला नीमच अंकित जयसवाल, पुलिस अधीक्षक जिला नीमच व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक फतेहसिह आंजना की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कुल 45 किलो ग्गप्रम डोडाचूरा व स्वराज कंपनी का ट्रेक्टर कमांक एमपी 44 ए.ए 2356 मय ट्राली सहित 01 आरोपी को पकडने मे सफलता प्राप्त की है। दिनांक 11.08.2024 को थाना जीरन पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए महु नीमच रोड हर्कियाखाल पुलिस सहायता केन्द्र के सामने आम रोड पर नाकाबंदी कर स्वराज ट्रेक्टर नम्बर एमपी 44 ए.ए 2356 मय ट्राली से आरोपी खागरमल उर्फ सागरमल पिता किशनलाल मीणा उम्र 36 साल निवासी शेषपुर थाना मनासा को गिरफ्‌तार कर उसके कब्जे से 03 प्लास्टिक के कट्टो में भरा 45 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया गया है। घटना के संबंध में एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए थाना जीरन पर अपराध क्रमांक 223/24 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर अनुसधान मे लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- 
खागरमल उर्फ सागरमल पिता किशनलाल मीणा उम्र 36 साल निवासी शेषपुर थाना मनासा

जप्ती-
03 प्लास्टिक के कट्टो में 45 किलोग्राम डोडाचुरा 
ट्रेक्टर नम्बर एमपी 44 ए.ए 2356 मय ट्राली
(कुल किमती 19.500.00 /- रूपये)

कार्रवाई में इनकी भूमिका- 
उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक मनोज सिंह जादौन थाना प्रभारी जीरन एवं थाना जीरन पुलिस टीम का सराहनीय व उल्लेखनिय योगदान रहा है ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE