BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<     नीमच जिले के मनासा में बड़ी कार्रवाई 7 करोड़.. <<     BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2024, 4:23 pm
BIG NEWS : भू-माफिया गिरोह के विरूद्ध बघाना पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, मानसिंह की शिकायत पर लिया एक्शन, मास्टर माईंड सहित ये तीन आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भू-माफिया गिरोह के विरूद्ध बघाना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही जमीन का डमी मालिक खड़ा कर फर्जी तरीके से अनुबंध करवाकर रजिस्ट्री करवाने का प्रयास कर धोखाधडी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, गिरोह के मास्टर माईड सहित 03 आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में भू-माफियाओं के विरूद्ध अभियान चलाने एवं भू-माफियाओं के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने संबंधी निर्देश दिये गये है। मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया व नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जमीनों के असली मालिक के स्थान पर नकली मालिक को खड़ा कर लाखों की जमीन का फर्जी अनुबंध करवाकर रजिस्ट्री करवाने का प्रयास करने वाले गिरोह के मास्टर माईंड राहुल जाट सहित 03 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। 

आवेदक मानसिंह पिता अमरसिंह जाति राजपुत उम्र 73 साल धंधा कृषि निवासी ग्राम लेवडा तहसील नीमच पुलिस थाना बघाना जिला नीमच के द्वारा एक लेखी आवेदन पत्र अनावेदक फर्जी अज्ञात 01. मानसिंह पिता अमरसिंह राजपुत उम्र 39 साल निवासी धनेरिया कला 02. राहुल चोधरी पिता नंतराम चोधरी उम्र 20 साल निवासी ग्राम बागपिपलिया तहसील नीमच 03. मेहतापसिंह पिता केशरसिंह उम्र 29 साल निवासी ग्राम देवीपुरा पालसोडा तहसील जीरन 04. जितेन्द्र जैन निवासी हुडको कालोनी नीमच 05. रामसिंह चौहान निवासी 15 जाकीर हुसैन गली 03 जुना बघाना नीमच सर्विस प्रोवाईडर अनुज्ञप्ती क्रं. ैच्व्12743908202300330 नोटरी मनोहरलाल जायसवाल न्यायालय परिसर नीमच के विरुद्ध अपने अधिपत्य व स्वामित्व की कृषि भुमी मोजा ग्राम लेवडा तहसील नीमच स्थित खसरा नंबर 04 रकबा 1.69 हे. को फर्जी मानसिंह राजपुत ने सांठ-गांठ कर आरोपी क्रं. 02 राहुल चोधरी व 03 मेहतापसिंह ने फर्जी स्टाम्प स्टाम्प वेण्डर रामसिंह चौहान व नोटरीकर्ता मनोहरलाल जायसवाल से मिलकर दिनांक 17.05.2024 को फर्जी तरीके से मेरे स्वामित्व की जमीन को रुपये 30,37,000 तीस लाख सित्तीयासी हजार रुपये का सोदा कर दिया उक्त आवेदन जांच से मामला फर्जी अनुबंध का पाया गया जिस पर आरोपी 01. राहुल चोधरी पिता नंतराम चोधरी उम्र 20 साल निवासी ग्राम बागपिपलिया तहसील नीमच 02. मेहतापसिंह पिता केशरसिंह उम्र 29 साल निवासी ग्राम देवीपुरा पालसोडा तहसील जीरन व आरोपी पंकज पिता मुकुंदलाल माली निवासी लखमी थाना बघाना व फर्जी अज्ञात मानसिंह पिता अमरसिंह राजपुत उम्र 39 साल निवासी धनेरिया कला के विरुद्ध अपराध अपराध क्रमांक 233/24 धारा 419,420,466,467,468,471,34 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान तथ्य मिले आरोपीगण के द्वारा मुल भुस्वामी का फर्जी आधारकार्ड तैयार करवाया एवं इसके आधार पर उक्त भुमी के विक्रय के संबध में फर्जी अनुबंध पत्र तैयार करवाया गया। प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी राहुल चोधरी, मेहतापसिंह, पंकज माली को गिरफ्तार कर पूछताछ करते आरोपियों द्वारा ऐसे भूमि मालिक जिनकी पुस्तैनी जमीन हो या गरीब परिवार से हो की जमीनों को चिन्हित कर उन जमीनों के दस्तावेज अपने स्त्रोत से प्राप्त कर जमीन खरीदने वाले व्यक्ति को तलाश कर उसके साथ जमीन का सौदा करते एवं जमीन की रजिस्ट्री के समय मूल जमीन मालिक के स्थान पर अन्य व्यक्ति को खड़ा कर फर्जी अनुबंध पत्र लेखकर रजिस्ट्री करवा देते है।

गिरफ्तार आरोपी-
- राहुल चोधरी पिता नंतराम चोधरी जाति जाट उम्र 22 साल निवासी ग्राम बागपिपलिया 
- मेहतापसिहं पिता केशरसिंह जाति सोधिंया राजपुत उम्र 29 साल निवासी देविपुरा पालसोडा थाना जीरन 
-  पंकज माली पिता मुकुंदलाल माली उम्र 31 साल जाति माली निवासी ग्राम लखमी थाना बघाना

सराहनीय कार्य- 
इस सराहनीयकार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सागरिया मय टीम का सराहनीय योगदान रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE