BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2024, 5:55 pm
BIG NEWS : राजस्थान का प्रतापगढ़ और एमपी का नीमच, जब आरोपियों ने दिया इन बड़ी वारदतों को अंजाम तो उड़े खाकी के होश, फिर जैसे ही बड़ी सादड़ी पुलिस आई एक्शन में तो हत्थे चढ़े मुख्य सरगना सहित ये दो आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले सहित प्रतापगढ़ व नीमच से चोरी गई मोटर साईकिलों की बरामदगी करने व वाहन चोरों को दबोचने में बड़ीसादड़ी थाना पुलिस कामयाब रही। चोरी की मोटर साईकिल खरीदने वाले सरगना सहित दो आरोपियों को गिरफतार व एक नाबालिग को डिटेन कर चोरी की 12 मोटर साईकिल व एक स्कूटी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 29 जुलाई को कस्बा बड़ीसादड़ी से सपना जैन नामक महिला की स्कूटी माताजी मन्दिर के पीछे अशोक वाटिका के बाहर से कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले जाने के मामले में बड़ीसादड़ी थाने पर प्रकरण दर्ज कर एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह व वृत्ताधिकारी बड़ीसादड़ी डॉ. कृष्णा सामरिया के सुपरविजन व मार्गदर्शन मे थानाधिकारी देवेन्द्र सिह पु.नि.  मय टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण हाजा मे घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी केमरो के फूटेज देखे गये। कस्बा बड़ीसादड़ी के अशोक वाटिका के बाहर से स्कुटी चोरी कर ले जाते दो जवान उम्र के व्यक्ति नजर आये, उक्त हुलिये के व्यक्तियो की तलाश व आसूचना संकलन कर स्कुटी चोरी करने वाले आरोपी प्रतापगढ़ जिले के एकलिगपुरा थाना जलौदा जागिर निवासी 19 वर्षीय नारायण लाल उर्फ रामनारायण पुत्र छगन लाल मीणा को गिरफ्तार कर विधि से संर्घषरत बालक को डिटेन कर न्यायालय मे पेश कर अनुसंधान किया गया। आरोपी ने प्रकरण की घटना मे चोरी गई वाहन स्कुटी को आरोपी प्रतापगढ़ जिले के सरवाणिया थाना छोटीसादडी निवासी 19 वर्षीय कन्हैयालाल पुत्र लालूराम मीणा को बेचना बताया। चोरी की स्कुटी खरीदने वाले आरोपी कन्हैयालाल मीणा को गिरफतार कर उसकी सूचना पर प्रकरण मे चोरी हुई स्कुटी एवं उसके दो अन्य साथियों मालीखेडा निवासी निर्मल मीणा एवं ईश्वर लाल मीणा निवासी द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रांे से चोरी कर लाई गई विभिन्न कम्पनियों की कुल 12 मोटर साईकिलें बरामद की गई। प्रकरण में अन्य आरोपी निर्मल मीणा व ईश्वर लाल मीणा की तलाश जारी है।

तरीका वारदात-
आरोपियों द्वारा रेकी कर आबादी क्षेत्र से बाहर खेतो या सुनसान जगहो पर चाबी लगी हुई मोटर साईकिले चोरी करना।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम-
थानाधिकारी बड़ीसादड़ी देवेन्द्र सिह पु.नि., एएसआई प्रदीप कुमार, कानि. लक्ष्मीनारायण, बहादुरसिह, नानूराम, धर्मीचन्द, रोशन लाल।

विशेष भूमिका-
कांनि. बहादुरसिह, साईबर सैल चित्तौड़गढ के हैड कांनि राजकुमार।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE