BREAKING NEWS
KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2024, 1:49 pm
BIG NEWS : भोपाल में 30 किलो मीटर लंबी तिरंगा यात्रा शुरू, कोलार में सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, खुली जीप में निकले, 500 स्वागत मंच सजे, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। कोलार रोड स्थित मदर टेरेसा स्कूल से संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) तक करीब 30 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा शुरू हो गई है। सुबह साढ़े 11 बजे सीएम डॉ. मोहन यादव ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। वे यात्रा में भी शामिल रहे। करीब 7 किलोमीटर वे खुली जीप में विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ हाथों में तिरंगा थामे रहे। यात्रा के चलते ट्रैफिक व्यवस्था बदली हुई है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्हर घर तिरंगाश् अभियान के तहत अखंड भारत संकल्प के साथ कर्मश्री संस्था के अध्यक्ष एवं विधायक शर्मा के नेतृत्व में ये तिरंगा यात्रा निकली जा रही है। रास्ते में करीब 500 स्वागत मंच सजे हैं। जहां से तिरंगा यात्रा का स्वागत किया जा रहा है।


ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया
तिरंगा यात्रा के चलते ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया गया है। यह यात्रा मदर टेरेसा स्कूल से शुरू होकर सेमरी जोड़, गेहूंखेड़ा, बीमाकुंज, मंदाकिनी चौराहा, सर्व-धर्म ब्रिज, चूना भट्‌टी चौराहा, कोलार रेस्ट हाउस, मैनिट चौराहा, माता मंदिर, अटल पथ, रोशनपुरा चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, वीआईपी रोड, खानूगांव चौराहा, लालघाटी चौराहा, हलालपुर बस स्टैंड, चंचल चौराहा, कालिका चौराहा होते हुए बैरागढ़ से आगे भैंसाखेड़ी कृषि उपज मंडी पहुंचेंगी।


पूरे मार्ग को तिरंगे, पोस्टर-बैनरों से सजाया
कोलार से संत नगर तक लगभग 30 किलोमीटर मार्ग पर 500 से अधिक स्वागत मंचों के माध्यम से नागरिक तिरंगा यात्रा का स्वागत करेंगे। कोलार से संत नगर तक होर्डिंग बैनर पोस्टरों, तिरंगों से पूरा तिरंगा यात्रा मार्ग को सजाया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE