बोलिया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी खाटू श्याम की यात्रा के लिए बोलिया जत्था की रवानगी हुई है। यह यात्रा 30 अगस्त को खाटू श्याम पहुंचेगी। ग्रामीणों द्वारा खाटू श्याम प्रेमियों का बस स्टैंड पर फुल माला पहनाकर स्वागत किया है तथा ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि व वार्ड पंचांे द्वारा फुल माला पहनाकर स्वागत किया है। खाटू श्याम और सालासर बालाजी तक साइकिल यात्रा की जाएगी। खाटू श्याम प्रेमियों की यह तीसरी बार की यात्रा है। यहां से 650 किमी की खाटू श्याम की यात्रा करेंगे। रास्ते में श्याम नाम की अलख जगाते हुए विभिन्न धर्मस्थलों पर प्रेमियों से मिलते खाटू धाम पहुचेंगे।
ऐसे तो खाटू श्याम के दीवानों का जवाब ही नहीं है। अपने जीवन काल में कई प्रेमी बाबा भक्ति में इतने डूब जाते हैं कि अपनी मन्नत पूरी करने के लिए कोई पैदल चलकर तो कोई लौट लगाकर यात्रा करते हैं। ऐसे ही शाम दीवाने अपने बोलियां के है जो श्याम भक्ति में अपना भाव जागृत होने बोलियां से खाटू श्याम की यात्रा दोपहिया साईकिल द्वारा पूरी करने का संकल्प लिया है।