BREAKING NEWS
KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<     BIG REPORT : जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से मजबूत.. <<     NEWS : विश्व बंधुत्व और शांति के संदेश के साथ.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य रैली,.. <<     KHABAR : सदाशिव चौहान की 13वीं पुण्यतिथि पर सेवा का.. <<     KHABAR : दो दिन से लापता 25 वर्षीय युवक की कुएं में.. <<     VIDEO NEWS: विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में दिखी.. <<     BIG NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में दिखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में स्वच्छता के दावों की खुली पोल,.. <<     KHABAR : मोरवन के बड़े मंदिर पर आज से शुरू होगी सात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2024, 12:57 pm
BIG NEWS : नीमच में भारत बंद का मिला जुआ असर, जब यहां पहुंचे प्रदर्शकारी तो पुलिस को करना पड़ा ये काम, सड़क पर बैठकर लगाए नारे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में भारत बंद का मिला जुला असर दिखाई दे रहा है। शहर के मुख्य चौक चौराहों सहित मुख्य गलियों में पुलिस जवान तैनात हैं। शहर का आधा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से सैंकड़ों जवान तैनात किए गए हैं। सभी जवान लगातार भ्रमण कर रहे हैं। हालांकि शहर में आवाजाही चालू है। 

आपकों बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण व्यवस्था को लेकर दिए गए फैसले को लेकर एससी एवं एसटी वर्ग के द्वारा भारत बंद का आव्हान किया गया था। इसी को लेकर आज नीमच में बसपा, जयस, भीम आजाद पार्टी आदि संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अंबेडकर सर्किल शोरुम चौराहा से शांतिपूर्ण तरीके से पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च फव्वारा चौक, नया बाजार होते हुए घंटाघर क्षेत्र में पहुंचा। जहां संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। कुछ देर प्रदर्शन के बाद यहां से प्रदर्शनकारी पुलिस की समझाइश के बाद आगे बढ़े और 40 भारत माता चौराहा पहुंचे।  जहां संविधान से छेड़खानी बंद करो, सुप्रीम कोर्ट अपना आदेश वापस लो और छीन के लेंगे आरक्षण, हक हमारा आरक्षण और बाबा साहब अमर रहे आदि नारे लगाए। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE