झालावाड़। जिले में यूं तो पूर्व सीएम राजे के लाखों फैन है उनके चाहने वालों की कमी नहीं है राजे भी झालावाड़ को घर परिवार मानती है यहां के लोगांे से उनका दिल का रिश्ता है और ऐसा ही रिश्ता है। इन 2 भाइयों का जिनकों देखकर आप खुद अचरज में पड़ जाएंगे ये हम नहीं कह रहे बल्कि खुद राजे भी दोनों भाईयों को देखकर रूक जाती है, उनसे बात करती है जब भी राजे का झालावाड़ दौरा होता है। दोनों भाई झालावाड़ आते हैं और राजे से मिलते हैं।
अब इनके बारे में जानकारी बताते है कि ये दोनो भाई है राम श्याम जिनका यह नाम खुद राजे ने यह नाम रखा हे ओर इलाके के लोग 25 सालो से इसी नाम से जानते है जब कि इनका असली नाम है नाथूसिंह बाबूसिंह पिड़ावा तहसील के भगवानपूरा के रहने वाले है और राजे को बहन मानते है और आप यह जानकर चोक जायेंगे की पिछले 25 सालों से यह दोनों भाई राजे को राखी बांधते है जहां भी राजे की सूचना मिलती है वहां जाते हैं राखी बांधते हैं दोनों भाई जयपुर जाकर राखी बांधते थे या दिल्ली जाकर भी इन्होंने राजे को 2 बार राखी बांधी राजे को राखी के साथ साथ चुनरी भी लेकर जाते थे और राजे को उड़ाते थे राजे के प्रति दोनों भाइयों का प्रेम देखते ही बनता था राजे इनको गाड़ी रोक लेती है उनका हालचाल पूछती है यह सिलसिला लगातार 25 साल से चल रहा था, लेकिन इस बार की राखी का त्योहार इन दोनों भाईयों के साथ साथ अच्छा नहीं रहा दोनों भाईयों में श्याम की राखी के दिन मौत हो गई, जिसकी जानकारी मिली तो राजे घटना पर दुख जताया।