झालावाड़। भवानीमंडी मे अनुसूचित जाति जनजाति सयुक्त समिति के तत्वधान में सर्वाेच्च न्यायालय के निर्णय के विरोध में भारत बंद के आह्वान के चलते भवानीमंडी शहर पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ता छोटी मोटी खुली हुई दुकानों को बंद कराते हुवे नजर आये। भारत बंद के चलते सभी संगठनों ने अपने अपने प्रतिष्ठान 2 बजे तक बन्द रखने का समर्थन दिया। इस दौरान आवश्यक सेवाएं सुचारू रही, अनुसूचित जाति व जनजाति समिति के कार्यकर्ताओं ने पचपहाड़ से उपखण्ड कार्यालय तक बाईक रैली निकाली। जहां राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया।