मनासा। ग्राम मोकड़ी, तहसील मनासा के ग्रामीणों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा की जा रही अनियमितताओं के विरोध में आज अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) मनासा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में आरोप लगाया की आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों की उपस्थिति में भारी गड़बड़ी की जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार आंगनवाड़ी केंद्र में केवल 8 से 9 बच्चे ही उपस्थित रहते हैं, जबकि रजिस्टर में 80 से 90 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की जाती है। इसके अलावा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी समय पर नहीं दी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इन अनियमितताओं को देखते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को तुरंत हटाया जाए। उन्होंने एसडीएम से जल्द से जल्द इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।