BREAKING NEWS
KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<     BIG REPORT : जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से मजबूत.. <<     NEWS : विश्व बंधुत्व और शांति के संदेश के साथ.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य रैली,.. <<     KHABAR : सदाशिव चौहान की 13वीं पुण्यतिथि पर सेवा का.. <<     KHABAR : दो दिन से लापता 25 वर्षीय युवक की कुएं में.. <<     VIDEO NEWS: विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में दिखी.. <<     BIG NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में दिखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में स्वच्छता के दावों की खुली पोल,.. <<     KHABAR : मोरवन के बड़े मंदिर पर आज से शुरू होगी सात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2024, 5:54 pm
BIG NEWS : राजस्थान की गंगरार थाना पुलिस ने किया चोरी की इस बड़ी वारदात का पर्दाफाश, एक आरोपी चढ़ा खाकी के हत्थे, ट्रैक्टर व ट्रॉली बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना पुलिस द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर थाना क्षेत्र से चुराया गया ट्रेक्टर व ट्रोली बरामद किया हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 30 अप्रेल की रात्री को बोलो का सावता थाना गंगरार से किशनलाल रेगर के घर के बाहर खडा ट्रेक्टर मय ट्रोली को अज्ञात बदमाशो द्वारा चोरी कर ले जाने के मामले मे गंगरार थाने पर प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारम्भ की जाकर चोरियों की घटनाओ की रोकथाम एवं खुलासे के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय चितौडगढ परबत सिंह जैतावत एवं वृताधिकारी गंगरार रामेश्वरलाल के निर्देशन में थानाधिकारी गंगरार फूलचन्द पुनि के नेतृत्व मे हैडकानि. लेहरीलाल , प्रमोद कुमार, कानि. दिनेश कुमार, रामस्वरूप, रिद्वकरण व ओमप्रकाश द्वारा सीसीटीवी फुटेज का बारिकी से विश्लेषण कर तकनीकी साक्ष्य एवं आसूचना संकलित करते हुए ट्रेक्टर चोरी की घटना कारित करने वाले आरोपी भीलवाड़ा जिले के चाखेड थाना बागोर हाल जवासिया थाना हमीरगढ निवासी तेजमल उर्फ सत्तु पुत्र रामचन्द्र कुम्हार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का ट्रेक्टर मय ट्रोली बरामद किया गया। आरोपी से अन्य प्रकरणो में चोरी गये ट्रैक्टर ट्रॉली के सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ की जा रही है एवं साथी आरोपियों की तलाश जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE