चित्तौड़गढ़। अनुसूचित जाति, जनजाति के भारत बंद आह्वान के चलते एससी, एसटी महासभा के आह्वान पर चित्तौड़गढ़ में बंद शांतिपूर्ण रहा। समस्त एससी एसटी महासभा के साथियो ने नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन किया, और अपनी मांगों का राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
महासभा के संयोजक अशोक बैरवा, एडवोकेट चमन मीणा ने बताया कि 1 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के आदेश एससी एसटी में उप वर्गीकरण और क्रीमीलेयर के सुझाव को खारिज करने के लिए भारत बंद के आह्वान पर चित्तौड़गढ़ में रामेश्वर बैरवा, कमल कुमार मीणा के नेतृत्व में बुधवार को प्रातः 11 बजे किला रोड़ प्रतिमा स्थल से रैली प्रारम्भ हुई जो बैंक ऑफ बड़ौदा होते हुए सुभाष चौक पहुँची। सुभाष चौक में महासभा के समस्त कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की इसके बाद रैली पुरानी पुलिया होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पहुँची। कलेक्ट्रेट पहुँचने पर महासभा के कार्यकर्ताओं को कई पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया इसके पश्चात् ज्ञापन सौंपा गया। समापन पर मुख्य संयोजक रामेश्वर बैरवा व कमल मीणा ने समस्त व्यापारिक संगठन, पुलिस प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया।
रैली में बाबा साहेब के नीले झंडे लहराते हुए सम्पूर्ण आकाश नीलामय हो गया। कार्यकर्ता नारे लगाते हुए, नाचते गाते कूच कर रहे थे। रैली में सभी समाजों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, कर्मचारियों ने भाग लिया।
रैली को सुरेश खोईवाल, नवरतन जीनगर, एडवोकेट चमन मीणा, देवेन्द्र दयाल सालवी, सुनिल रजक, नारायण खटीक गंगरार, रामेश्वर बैरवा, कमल मीणा, मनोज मीणा गंगरार, गणेश जाटोलिया, हंसराज सालवी आदि ने सम्बोधित किया। रैली में समाज के छगनलाल चावला, एलएन परमार, रतनलाल सालवी, गणेशलाल खटीक, बाबुलाल जटिया, कमलेश आमेरिया, गंगाराम मेघवाल, बालु नायक, अम्बालाल जीनगर, पार्षद सुमित मीणा, पूर्व प्रधान प्रहलाद जटिया, डॉ. शांतिलाल राठौड़, चांदमल आमेरिया, राजेश मोची, मनोहरलाल मीणा, चांदमल आमेरिया, जानकीलाल रेगर, प्रकाश मेघवाल, प्रकाश सोलंकी, बहादूर बैरवा, अजय रजक, रविन्द्र बैरवा, दिनेश सालवी, श्यामलाल सालवी, शंकर मेघवाल, पिन्टू मीणा, किशन सालवी, भगवान बीलवाल, अनुप मीणा, मथुरालाल सालवी, भंवरलाल रावत, सरपंच आनंद बैरवा, मांगीलाल बैरवा, दलीचंद बैरवा, मांगीलाल बैरवा, गणपत आमेरिया, शिवराज मीणा, पवन रेगर, कैलाश मेघवाल नानूराम आमेरिया, रमेश जोगी, कपिल बैरवा, देवीलाल घोसुण्डी, प्रहलाद जटिया चिकारड़ा, मांगीलाल रेगर, रतन मोहिल रेगर, राजूलाल मीणा लक्ष्मीपुरा, मिट्ठूलाल मीणा, भेरूलाल खटीक, विष्णु खटीक नारेला, नैनसिंह, संतोष मेघवाल निम्बाहेड़ा, नरेश खटीक आसावरा, प्रकाश खटीक, शुभम सालवी, कालू मीणा, श्याम रेगर सहित कईं प्रबुद्धजन सम्मिलित थे।