कुकड़ेश्वर। नगर में आज सूर्यवंशी कुशवाह समाज द्वारा लवकुश जयंती बड़े ही धूमधाम और आनंद उत्साह के मनाई गई। सूर्यवंशी कुशवाह समाज द्वारा अपने आराध्य देव लव कुश की जन्म जयंती का आयोजन किया गया। इसके लिए समाज द्वारा एक विशाल चल समारोह मनासा रोड स्थित लाल बाई फूलबाई मंदिर से बेन्ढ बाजों ढोल धम को और डीजे ओर बेवान लव कुश की झांकी के साथ एक विशाल चल समारोह शुरू हुआ जिसमें महिलाएं केसरिया वस्त्र और पुरुष सफेद वस्त्र धारण किए हुए थे। ढोल बैंड और डीजे की धुन पर महिला पुरुष और बच्चे धार्मिक गीतों पर झूम रहे थे। चल समारोह भारत माता चौराहा मीना चौक लोहार मोहल्ला जैन मंदिर चंपा बाजार भावसार मंदिर वार्ड नंबर 1 तंबोली चौक नीम चौक झंडा चौक सदर बाजार भटवाड़ा मोहल्ला मुखर्जी चौक बस स्टैंड होते हैं पुनः लालबाई फूलबाई मंदिर पहुंचा जहां पर महा आरती का प्रसाद वितरण किया गया। जगह-जगह आरती और स्वागत हुआ। चल समारोह का नगर में कई जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया तो वहीं मंदिरों पर आरती कर स्वागत किया गया।