मनासा। बुधवार को ग्राम पानमाता के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मनासा विधायक कार्यालय पंहुचे जहाँ अपनी मांगों को रखते हुए विधायक अनिरुद्ध माधव मारू को एक ज्ञापन सौपा जिसमे बताया गया कि ग्राम पानमाता से जमुनियारावजी व ग्राम पंचायत बालागंज तक कच्चा रास्ता है जिससे राहगीरो व स्कुल के बच्चों व ग्रामीणो को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है तथा बरसात के मौसम में वहा पानी भरा रहता है जिससे उस कच्चे रास्ते पर से पैदल भी नही निकल सकते है पानमाता से कई बार पंचायत जो की पानमाता की बांलागज लगती है और उसकी दुरी 2 किलोमीटर है वहा आने जाने में भी ग्रामिणो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा ज्ञापन में बताया कि ग्राम पानमाता के शासकीय स्कूल की हालत काफी जर्जर है जिसे नया बनवाया जाए साथ ही हमारे गांव को राजस्व रिकार्ड में घोषित किया जाए। समस्त ग्रामवासी ने इससे पहले भी आपके समक्ष कई बार इन मांगों के लिये आवेदन किया था लेकिन अभी तक उसका कोई निराकरण नहीं निकला है। अतः आपके समक्ष वापिस उक्त रास्ते के डामरीकरण, नवीन विद्यालय एवं गांव को राजस्व रिकार्ड में घोषित करवाने के लिये आवेदन प्रस्तुत कर रहे है हम समस्त ग्रामवासी आपसे निवेदन करते है कि हमारी इन मांगों को जल्द पूरा करवाने की कृपा करे।