नीमच। रेवली देवली और आसपास के क्षेत्र के लिए बिजली कटौती एक आम बात हो गई है लेकिन बुधवार को तो तब हद हो गई जब दिन भर के बाद भी रात्रि में भी बिजली ने एक झपकी तक न ली। जहां एक और बरसात का मौसम है तथा रात्रि में ग्रामीण जन अपने घरों में कैद रहते हैं वहीं दूसरी हो इस भरी गर्मी और उमस से आमजन का घर में रात्रि में सोना दुभर हो गया, वही बाहर सोने पर जहरीले जानवरों के डर के मारे ग्रामीण रात भर बिजली के आस में रात काली करते दिखे। बिजली विभाग कभी मेंटेनेंस के नाम से तो कभी आगे से बंद है यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। वही ग्रामीणों की कोई सुनने वाला नहीं है। आज रेवली देवली सहित आसपास के कई गांव में बिजली कटौती के मारे हजारों ग्रामीण परेशान होते दिखे। वहीं बिजली कर्मचारी सही जवाब देने के लिए तैयार नहीं थे। समाचार लिखे जाने तक लाइट का नामोनिशान नहीं था और ग्रामीण परेशान होते दिखाई दे रहे थे। विभाग द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर लगातार अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं आमजन दे रहे थे।