नीमच। नीमच तहसील के गांव छायन में तीन वर्षीय मासूम बालिका की सांप काटने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना से गांव में शौक की लहर दौड़ गई है। जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार बालिका का नाम रविना भील पिता भारत लाल भील है। घटना सुबह 6 बजे की है। परिवार जनों ने बताया कि सुबह बच्ची घर के फर्श पर सो रही थी तभी सांप ने काट लिया। परिवारजन बच्ची को लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। यहां करीब 1 घंटे तक उपचार किया गया। चिकित्सकों की मशक्कत के बावजूद इलाज के दौरान रवीना दम तोड़ दिया। रवीना के के शव का जिला अस्पताल में परीक्षण किया जा रहा है।
