नीमच। समाज के प्रति सेवा, समर्पण भाव एवम संगठन मैं सक्रियता देखते हुए श्यामलाल पिता लक्ष्मीचंद्र पाटीदार ग्राम धामनिया तहसील जावद जिला नीमच को प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजेश पाटीदार की अनुशंसा पर राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना में नीमच जिले के जिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। पाटीदार दायित्व पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ जिले में संगठन का कार्य करेंगे। साथ ही संगठन की मान मर्यादा को बरकरार रखते हुए इस संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर जरूरी निर्णय लेकर समाज को एकजुट करने का प्रयास करेंगे। श्याम पाटीदार की नियुक्ति से समाजजनों, इष्टमित्रों तथा शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए संगठन के वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया है।