नीमच। जिले की जावद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम डीकेन में हुई युवक की हत्या के बाद से ही स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। आज शुक्रवार सुबह मृतक अमीन मंसूरी के परिजनों ने डीकेन में शव रख चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित परिजनों के चक्काजाम की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाइश देने की कोशिश। पुलिस ने आरोपी महेश पाटीदार को कल ही राउंडअप कर लिया था।

कल हुई थी युवक की हत्या-
आपकों बता दें कि अमीन मंसूरी पिता फारूख मंसूरी उम्र 25 साल निवासी डीकेन मैकेनिक का काम करता था। मृतक अमीन के परिजनों के अनुसार आरोपी महेश पाटीदार ने उसे धोखे से खेत पर बने बाड़े पर ट्रैक्टर सुधारने के बहाने बुलाया और मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। लोगों में घटना को लेकर खासा आक्रोश है। आज मृतक के परिजनों ने शव रख चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और समझाइश देने की कोशिश की।
