मंदसौर। एसपी अभिषेक आनंद से रतलाम जिले के बांछड़ा समुदाय की लड़कियों ने मुलाकात की। एसपी साहब ने इन युवतियों से राखी बंधवाई एवं समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर मार्गदर्शन दिया। आपको बता दें कि मंदसौर एसपी अभिषेक आनन्द पूर्व में रतलाम जिले के जावरा डिविजन में सीएसपी रह चुके हैं। उस दौरान बांछड़ा समुदाय के युवक और युवतियों को एसपी द्वारा मीटिंग आयोजित कर मार्गदर्शित किया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक यह सभी युवतियां सरकारी नौकरी में कार्यरत है।