मल्हारगढ/ बड़वाले बावजी कुम्हारी रोड पर आज संगीतमय श्री मद भागवत कथा का शुभारंभ हो गया । बड़वाले बावजी के मुख्य सेवादार राजपुरी गोस्वामी ने बताया कि श्री देवनारायण मंदिर से कलश यात्रा सुबह 9 बजे प्रारंभ हुई जो बस स्टैंड होते हुए कुम्हारी रोड बड़वाले बावजी पहुची । कलश यात्रा का नगर में कई जगह भव्य स्वागत किया गया । बड़वाले बावजी पर श्री मद भागवत जी की भव्य आरती कर भागवत कथा का शुभारंभ पंडित प्रदीप कृष्ण शास्त्री के मुखारबिंद से किया गया । श्री मद भागवत कथा के प्रथम दिन पं प्रदीप कृष्ण शास्त्री में भागवत कथा का वाचन करते कहा कि सारी चिंताओं से मुक्ति की एक ही दवा श्री मद भागवत । सत्य की राह पर जो चलता है उसे परमात्मा की प्राप्ति होती है । इस कलयुग में हरेक व्यक्ति ने सत्य को छोड़ दिया है । सत्य मार्ग चले । सत्य परमात्मा का स्वरूप है जो परमात्मा से मिलाता है । भागवत कथा ही एक मात्र मोक्ष का द्वार है जिसने श्री मद भागवत कथा का स्वरण किया वो मोक्ष को प्राप्त हुआ । घोर कलयुग शुरू जो गया है इंसान कुत्तो का भोजन करने लगा है । पुस्तके रोड पर बिकने आ गई है और जूते कांच के शोकेस में आ गये है । घर मे सभी प्रेम से रहे वही सबसे बड़ा मंदिर है । कलश यात्रा और श्री मद भागवत कथा में आशीष जी विजयवर्गीय,हरीश रत्नावत, दिनेश पोरवाल, प्रदीप अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, हेमंत पोरवाल, अनिल परिहार, विष्णुपुरी गोस्वामी ,अशोक राठौर, घीसापुरी गोस्वामी, पंकज माली, गोपाल भारती, सिद्धार्थ राज शर्मा, मंजीत प्रजापति, वैभव मोड़, कंवरलाल मालेचा, किशोर माली, महेश मालेचा, दशरथ माली, गणपतसिंह बापू कुम्हारी, पत्रकार दरबारसिंह, देवीलाल गिर, मनोज प्रजापति, जगदीश लील, दशरथ कहार, कृष्णा जी बसेर, महेश पोरवाल,पप्पू गुर्जर, जितेश भारती, लाला सोनावत, टिंकू शर्मा, हरीश केशरिया, संजय भर्ती, शम्भू भारती, सोहन भारती, दीपक लोहार,अंकित ढाकरिया, किशनलाल केशरिया,प्रभुलाल केशरिया, गोपाल केशरिया, दिलीप तिवारी, सोनू गंधर्व, मंगल लोहार, तेजराम पाटीदार, महेंद्र आचार्य, विकास वर्मा, दशरथ पाटीदार, गोरधन केशरिया, हरीश केशरिया, हेमंत लोहार, विकास प्रजापति, राहुल लोहार, सुरेश मालवीय, राघव गोस्वामी सहित कई भक्तगण उपस्थित थे ।