मल्हारगढ। श्री बड़वाले बावजी के स्थान पर चल रही श्री मद भागवत कथा के आज दूसरे दिन पंडित प्रदीप कृष्ण शास्त्री ने कहा कि संसार मे गुरु का स्थान सबसे ऊपर है एक गुरु ही है जो व्यक्ति को सांसारिक ज्ञान की प्राप्ति कराता है। गुरु ही है जो परमात्मा से मिलाता है। भोलेनाथ के विवाह प्रसंग का वर्णन करते बताया कि भोलेनाथ की शादी में भोलेनाथ के भगत भगवान की बिनोरी में पहुँचे केसी लीला भोलेनाथ ने शादी में की । उसका विस्तृत वर्णण किया। इस अवसर पर बड़वाले बावजी के मुख्य सेवादार राजुपुरी गोस्वामी, विष्णु भारती, डॉक्टर शिवलाल पाटीदार डुंगलावदा, शिवलाल जी पाटीदार बरखेड़ा देव डूंगरी, तेजराम पाटीदार, राज गुरु तंवर, मंगल लोहार, सोनू गंधर्व, महेंद्र आचार्य, विकास वर्मा, दशरथ पाटीदार, गोरधन केशरिया, विनोद गंधर्व, हरीश केशरिया, हेमंत लोहार, विकास प्रजापति, राहुल लोहार, राघव गोस्वामी सहित कई भक्त भक्त एवं सेवादार उपस्थित थे।