चित्तौड़गढ़। बाबा रामदेव जी भादवी बीज के उपलक्ष में सालवी समाज चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 5 सितम्बर, 2024 को इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरिम में होगा।
जानकारी देते हुए आयोजन के मुख्य संयोजक मदनलाल सालवी, श्यामलाल सालवी, रमेशचन्द्र बलाई, रतनलाल सालवी, भगवानलाल सालवी, हंसराज सालवी, मन्नालाल सालवी ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बाबा रामदेव की शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर स्थानीय ऋतुराज वाटिका में तैयारी बैठक का आयोजन हुआ जिसमें समाज के कई गणमान्यजनों ने अपने सुझाव रखते हुए आयोजन की ओर से विभिन्न कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियाँ सौंपी गई। कमेटियों में वित्त कमेटी, प्रसाद व्यवस्था, मेडिकल व्यवस्था, मीडिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम, उद्घाटन, समापन प्रभारी, संत स्वागत समितियों का गठन कर प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किये गये।
इस अवसर पर किशनलाल सालवी, दिनेश सालवी, डालचंद सालवी, कालुराम सालवी, गोवर्धनलाल सालवी, भंवरलाल सालवी, भूपेन्द्र सालवी, मुकेश, नारायणलाल भंडारिया, रोशनलाल सालवी, एडवोकेट गोपाल सालवी, रतनलाल पाटनिया, राजूलाल पांडोली, रतनलाल मेडीखेड़ा, हजारीलाल सेंती, तेजपाल सिरड़ी, जगदीश सहनवा, सागर सालवी, गोपाललाल बड़ोदिया, राजेन्द्र सुरजना, रजनीश कुम्भानगर, मुकेश जूना बाजार, अम्बलाल पुठोली, अम्बालाल पाटनिया, अम्बालाल जालमपुरा, देवीलाल दुर्ग, देवकृष्ण धनेत, रामपाल आछोड़ा, किशोर खर्राटा, भेरूलाल, किशन सेंती, रतनलाल नरपत की खेड़ी मौजूद थे।