BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2024, 6:57 pm
NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अन्तर सदनीय एक्वेटिक चैंपियनशिप का शुभारम्भ, सभी 11 सदनों के कक्षा छठवीं से 11वीं तक के कैडेट्स ले रहें हैं भाग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में 30 अगस्त से 02 सितम्बर 2024 तक आयोजित होने वाली अन्तर सदनीय एक्वेटिक चैंपियनशिप का शुक्रवार को शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। उप प्राचार्या लेफ्टिनेंट कर्नल पारूल श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।  
स्कूल के जनसम्पर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि इस चैंपियनशिप में स्कूल के सभी ग्यारह सदनों के कक्षा छठवीं से ग्यारहवीं के कैडेट्स भाग ले रहें हैं। इस प्रतियोगिता को ग्रुप ए सीनियर्स, ग्रुप बी जूनियर्स, ग्रुप सी सब-जूनियर्स एवं ग्रुप डी गर्ल्स श्रेणियों के तहत विभाजित किया गया। चैंपियनशिप के दौरान विभिन्न तैराकी स्पर्धाएं आयोजित की जायेगी जिनमें 25 मीटर फ्रीस्टाइल 50 मीटर फ्रीस्टाइल 25 मीटर बैकस्ट्रोक जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा, एक्वेटिक खेल न केवल शारीरिक तंदुरुस्ती को बढ़ाते हैं बल्कि कैडेट्स में अनुशासन, धैर्य और दृढ़ संकल्प जैसे महत्वपूर्ण गुणों का भी विकास करते हैं। यह प्रतियोगिता छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें खेल भावना से प्रतिस्पर्धा करने की प्रेरणा दी। 
चैंपियनशिप के पहले दिन विभिन्न श्रेणियों में तैराकी स्पर्धाएं आयोजित की गईं जिनमें कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैडेट्स के प्रदर्शन से दर्शकगण भी काफी प्रभावित हुए। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE