BREAKING NEWS
KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2024, 4:50 pm
BIG NEWS : ढाई घंटे से अधिक समय तक उज्जैन में रहेंगी राष्ट्रपति, सिक्स लेन के शिलान्यास के बाद महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगी, शिल्पकारों से बातचीत करेंगी, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 19 सितंबर को उज्जैन आएंगी। वे करीब ढाई घंटे से ज्यादा शहर में रहेंगी। डेंडिया में आयोजित इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन रोड के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचेंगी।


इससे पहले कार्यक्रमस्थल पर एक एग्जीबिशन को भी देखेंगी। यहीं पर सफाई मित्रों से बातचीत भी करेंगी। सुबह 9.50 बजे राष्ट्रपति उज्जैन हेलिपैड पर उतरेंगी और 12.50 बजे उज्जैन से रवाना होंगी।


उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि 19 सितंबर को सुबह 9.50 बजे राष्ट्रपति हेलिपैड पर उतरेंगी। यहां पर सीएम मोहन यादव, राज्यपाल मांगू भाई पटेल राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। इसके बाद करीब 10 बजे हेलिपैड से डेंडिया कार्यक्रमस्थल के लिए राष्ट्रपति रवाना होंगी। एग्जीबिशन को देखते हुए 10.10 बजे मंच पर पहुंचेगी। यहां पर राष्ट्रगान के बाद सीएम स्वागत भाषण देंगे। राष्ट्रपति इस दौरान पांच सफाई कर्मियों को सम्मानित करेंगी। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति उज्जैन - इंदौर रोड सिक्स लेन का शिलान्यास भी करेंगी।


एक घंटे दस मिनट महाकाल मंदिर में रहेंगी
करीब एक घंटे तक मंच के कार्यक्रम के पश्चात 11.20 पर महामहिम महाकाल मंदिर के लिए रवाना हो जाएंगी। 11.30 बजे राष्ट्रपति को महाकाल मंदिर में नंदी द्वार से प्रवेश कराया जाएगा। यहां से वे ई-कार्ट से महाकाल मंदिर तक पहुंचेंगी। इसके बाद महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगी। इस दौरान स्वस्ति वाचन होगा और इसके बाद महाकाल मंदिर समिति की ओर से सम्मानित किया जाएगा।


इसके बाद राष्ट्रपति मंदिर में स्वच्छता अभियान में भी शामिल होंगी, फिर महाकाल लोक भ्रमण करेंगी, अंत में महाकाल लोक में एफआरवी की मूर्तियों के बदले नई स्टोन की मूर्तियों को बना रहे शिल्पकारों से बातचीत करेंगी। जिस समय राष्ट्रपति महाकाल मंदिर में रहेंगी, उस दौरान नंदी हॉल, गणेश मंडपम को खाली रखा जाएगा। हालांकि इस दौरान आम श्रद्धालुओं के दर्शन बंद नहीं होंगे। भक्त कार्तिकेय मंडपम से भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। 12.40 बजे महाकाल मंदिर से रवाना होकर 12.50 बजे राष्ट्रपति उज्जैन से रवाना होंगी।


नो फ्लाइंग जोन रहेगा उज्जैन
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 1800 सुरक्षाकर्मियों को लगाया जा रहा है। वे जिस रास्ते से गुजरेंगी, उसे पूरी तरह बंद किया जाएगा। एक सेफ हाउस भी बनाया जा रहा है। पूरे रास्ते को सीसीटीवी से कवर्ड किया जा रहा है। 19 सितंबर को पूरा शहर नो फ्लाइंग जोन रहेगा। ड्रोन भी नहीं उड़ सकेंगे। फिलहाल सुरक्षा को देखते हुए किरायेदार की चेकिंग, 2 किलो मीटर में होटल में रुकने वालों का वेरिफिकेशन कर रहे हैं

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE