BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2024, 7:03 pm
NEWS : राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं में सत्यनारायण व्यायामशाला के पहलवानों  का दबदबा, रोशन किया जिले का नाम, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं में सत्यनारायण व्यायामशाला के पहलवानों ने अपना दबदबा बनाते हुए व्यायामशाला व जिले का नाम रोशन किया।
जानकारी देते हुए व्यायामशाला प्रशिक्षक एवं जिला कुश्ती संघ सचिव रतन गुर्जर ने बताया कि व्यायामशाला के पहलवानों ने राज्य स्तरीय विद्यालयी कुश्ती - जुड़ो प्रतियागिताओं में एक स्वर्ण, तीन रजत एवं पांच कांस्य सहित कुल 9 पदक हांसिल किये जिसमें भारती धाकड़ ने स्वर्ण, नेहा माली, खुशी परिहार, अजय कहार ने रजत एवं विशाल गुर्जर, साक्षी कहार, भावना कहार, साक्षी बबनयमगर, प्रियंका मोची ने कांस्य पद हांसिल किये। इन पहलवानों के चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर सत्यनारायण व्यायामशाला परिसर में सार्वजनिक अभिनन्दन किया गया।
इस समारोह में राज्य कुश्ती संघ के सचिव भंवरसिंह चौहान, समाज सेवी देवीसिंह राव, लायंस क्लब अध्यक्ष बसंतीलाल वेद, जिला कुश्ती संघ चेयरमेन शैलेन्द्र झंवर, अध्यक्ष करण सिंह सांखला, सचिव रतन गुर्जर, पूर्व कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गगरानी, गंभीरसिंह राव, अहसान पठान, मनोहर सिंह कुमावत, महेन्द्र सिंह चौहान, विजय गांछा, रणवीरसिंह, करण भोई आदि उपस्थित रहे। अतिथियों ने सभी पदक विजेता पहलवानों का माल्यार्पण कर, उपरना ओढ़ा, मुंह मीठा कर स्वागत अभिनन्दन किया। इस अवसर पर इन पहलवानों के प्रशिक्षक रहे रतन गुर्जर, महेन्द्र सिंह, रणवीरसिंह का भी अतिथियों ने अभिनन्दन किया। कार्यक्रम का संचालन गंभीरसिंह राव ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE