BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2024, 4:54 pm
BIG NEWS : पूर्व पार्षद को पत्नी के सामने बेटे ने गोली मारी, रातोरात बनाया प्लान, दरवाजे खुले रखे, सीसीटीवी फुटेज में बंदूक लेकर दिखा बेटा, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद हाजी कलीम खान उर्फ गुड्डू (60) की हत्या की साजिश उनकी पत्नी और बेटों ने रची थी। पत्नी ने सुबह साढ़े चार बजे बेडरूम का गेट खोला और छोटे बेटे दानिश ने 12 बोर की बंदूक से गोली मार दी। उस समय कलीम सो रहे थे। हत्या के बाद दानिश का बंदूक लेकर भागते हुए सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।


दानिश और उसका दोस्त सोहराब फरार है। हत्याकांड में शामिल उसकी मां नीलोफर, बड़े भाई आसिफ, दोस्त जावेद और इमरान को शुक्रवार देर शाम तक ही गिरफ्तार कर लिया गया था। कलीम शहर के नीलगंगा की वजीर पार्क कॉलोनी में रहते थे। उनका शव शुक्रवार सुबह 4.30 से 5 बजे के बीच खून से लथपथ हालत मिला था। उनके सिर में गोली लगी थी।


एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि दानिश को उसके चाल-चलन की वजह से 13 साल की उम्र में ही घर से निकाल दिया था। तब से वह अपने ननिहाल इंदौर में रह रहा था। वह 5 महीने पहले उज्जैन आया था।


हमले की वजह प्रॉपर्टी का विवाद
एसपी के मुताबिक, श्गुड्डू कलीम ने अपने भतीजे के नाम करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी कर दी थी, घटना की मुख्य वजह यही है। मृतक की पत्नी नीलोफर और बेटे मिंटू उर्फ आसिफ ने बताया कि कलीम ने इंदौर, आगर मालवा, राजस्थान में करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी खरीदी थी। कुछ महीनों से वो अपने साथ रहने वाले भतीजे आरिफ के नाम से प्रॉपर्टी खरीद रहे थे। इसे लेकर पत्नी और दोनों बेटों ने उनकी हत्या की साजिश रची।


1 घंटे में प्लान, ऐसे दिया वारदात को अंजाम
गुड्‌डू पर 4 अक्टूबर को भी मॉर्निंग वॉक के दौरान जानलेवा हमला हुआ था। कार से आए हमलावरों ने उन पर पिस्टल से तीन फायर किए थे। जान बचाने के लिए वे नाले में कूद गए थे। उन्हें हाथ में फ्रैक्चर हुआ और गोली छूकर निकली थी। गुरुवार देर रात तक पुलिस उनसे इसको लेकर पूछताछ करती रही थी।


जब वे गुरुवार रात घर पहुंचे, तो उन्होंने पत्नी और बेटे आसिफ को कह दिया था कि शुक्रवार तक उन्हें हमलावर का नाम पता चल जाएगा। इसके बाद ही 1 घंटे के अंदर पत्नी-बेटों ने पूर्व पार्षद की हत्या की साजिश रची। बड़े बेटे ने जानबूझकर घर के दरवाजे खुले रखे। सुबह 4.30 बजे छोटा बेटा दानिश अपने दोस्त सोहराब और जावेद के साथ घर में घुसा। फर्स्ट फ्लोर पर पूर्व पार्षद के बेडरूम में पहुंचा। नीलोफर ने बेडरूम का गेट खोला। दानिश साथ में 12 बोर की बंदूक लेकर आया था। हत्या के बाद वह भाग निकला।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE