BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2024, 1:29 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की सिंगोली थाना पुलिस और आरजे पासिंग पिकअप, जैसे ही तस्कर ने लगाया टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जब पूछताछ के बाद अधिकारियों ने ली वाहन की तलाशी तो माजरा देख रह गए दंग, भारी मात्रा में ले जा रहा था अवैध मादक पदार्थ, पढ़े मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। प्रदेश व्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में सिंगोली पुलिस को अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।


थाना प्रभारी बीएल भाबर ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी निलेश्वरी डाबर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सिंगोली पुलिस द्वारा एक बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक आरजे 37 जीबी 3640 से स्कीम बनाकर परिवहन किया जा रहा 110 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा छिलका जप्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।


रविवार को अवैध मादक पदार्थ के परिवहन के संबंध में पुलिस टीम द्वारा देहात गश्त व नाकाबंदी हेतु ग्राम तुरकिया, हरिपुरा, धनगाव, थड़ोद, बड़ी, चक सोडीजर, फुसरियां का भ्रमण करते हुए फुसरिया चेक पोस्ट के पास कास्या सिंगोली आम रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करते सिंगोली तरफ से एक सफेद रंग का पिकअप वाहन दिखाई दिया, जिस पर वाहन चालक पलटाकर भागने का प्रयास करने लगा जिस पर पुलिस फोर्स ने नाकाबंदी कर वाहन को रोका गया। 
उक्त बोलरो वाहन पिकअप क्रमांक आर जे 37 जीबी 3640 की तलाशी लेते आरोपी जितेंद्र कुमार पिता राजूराम जाट उम्र 38 साल निवासी ग्राम केरू थाना राजीवगाधी नगर जिला जोधपुर के कब्जे से 110 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ मय बोलेरो पिकअप वाहन जप्त किया जाकर एनडीपीएस एक्ट अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद थाना सिंगोली पर अपराध क्रमांक 157/24 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आगे अनुसंधान जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बीएल भाबर एवं टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE