BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2024, 6:41 pm
NEWS : प्रताप नगर फव्वारा चौक से चैन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा, पुलिस थाना सदर चित्तौडगढ व साईबर सेल टीम की संयुक्त कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार व घटना में प्रयुक्त एक मोटर साईकल जब्त, पढे रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शहर के प्रताप नगर फव्वारा चौक इलाके में गत 06 अक्टूबर को मोटर साईकिल सवार दो लोगों द्वारा एक महिला के गले से सोने की चौन झपटने की वारदात का खुलासा करते हुए सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस व साइबर सेल ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक मोटर साईकल को जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक रणजीत उर्फ राजवीर खटीक के पूर्व में कुल 34 प्रकरण दर्ज हो महाराष्ट्र के तीन प्रकरणो में वांछित चल रहा है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी द्वारा जिले में हुई चौन स्केचिंग, नकबजनी व चोरियों के विरूद्ध कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिले के समस्त पुलिस अधिकारीयों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ परबतसिंह एवं डीएसपी चित्तौड़गढ़ विनय कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर चित्तौड़गढ़ गजेन्द्रसिह पुलिस निरिक्षक के नेतृत्व में थाने के जाब्ता व साईबर सैल टीम की संयुक्त टीम गठीत की गई। 06 अक्टूबर को प्रतापनगर निवासी रतन देवी खाब्या के गले से सोने की चौन दो अज्ञात व्यक्ति मोटर साईकिल पर सवार होकर तोड़कर ले चले जाने के मामले में थाना सदर चित्तौड़गढ़ पर दर्ज प्रकरण में जांच शुरू की गई।

प्रकरण की गम्भीरता को देखतें हुए टीम द्वारा तकनीकी रुप से अनुसंन्धान करते हुए उक्त वारदात स्थल का मौका मुआयना कर तकनीकी डाटा एवं तकनिकी साक्ष्य जुटाए एवं घटना के आसपास से लेकर पुरे रूट के करीब 150 कैमरे के सभी सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग प्राप्त कर घटना का रूटमैप तैयार किया। तकनिकी डाटा का विश्लेषण कर आरोपियों को नामजद कर उनके बारे में सुचना प्राप्त की व उनके संदिग्ध ठिकानों पर जगह-जगह दबीश दी जाकर उक्त वारदात कारीत करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफतार किये जाकर माल बरामदगी के प्रयास जारी है। व उक्त आरोपियों द्वारा अन्य वारदातो के संबध मे पूछताछ जारी है।

आरोपियों ने कबूला वारदात ए तरीका- 
उक्त गैंग के आरोपियों द्वारा मुख्य मार्ग व नाकाबन्दी पॉईंट से बचते हुए ग्रामीण ईलाको के कच्चे रास्तों से होकर वारदात करने के बाद अपने स्थान पर जाते है, आरोपियो द्वारा बुजुर्ग महिलाओं को अकेला देखकर वारदात को अंजाम देते हैे ।

गिरफ्तार आरोपी- 
- रणजीत उर्फ राजवीर  पिता बंशीलाल खटीक उम्र 39 साल निवासी आखरीया चौक बेगूं थाना बेगू जिला चित्तौडगढ।
- चन्द्रसिह उर्फ राघव उर्फ चिन्टु  पिता शंकरसिह राजपूत उम्र 27 साल निवासी रथाजना थाना निम्बाहेडा कोतवाली हाल भीम जी की बावडी बेगू जिला चित्तौडगढ।

आरोपियों ने की ये वारदातें- 
आरोपी रणजीत उर्फ राजवीर  पिता बंशीलाल खटीक आले दर्जे का चौन स्नेचर व बाईक चोर हो अलग अलग राज्यों में करीब 40 वारदातों को अन्जाम देना और महाराष्ट्र में 3 जगह पर वान्छित होना ज्ञात आया है। आरोपी द्वारा निम्न जगहों पर वारदातों को अपने अलग साथियों के साथ अन्जाम दिया है जिनका आपराधिक रिकार्ड इस प्रकार है-
माडलगढ में 1 वारदात ,बिजोलिया में 3 वारदात , शहर भीलवाडा 5 वारदात ,पारसोली 1 वारदात , बेगू में 16 वारदात जिसमें स्मैक बेचने सहीत आर्म्स एक्ट व चोरी की वारदात शामील है। चित्तौडगढ शहर में 3 वारदात, रावतभाटा 1 वारदात, कोटा शहर 3 वारदात, सुरजपोल उदयपुर 1 वारदात, निमच एमपी शहर 3 वारदात, मनासा एमपी 2 वारदात, महाराष्ट्र बोरीवली 3 वारदात जिसमें वान्छित है। इसके अलावा बिजोलिया में 1 माह पहले भी चौन स्नेचिंग की वारदात को अन्जाम देना कबूल किया ।

उक्त कार्यवाही में निम्न टीम सदस्यों का योगदान रहा-
थानाधिकारी सदर चित्तौडगढ गजेन्द्र सिंह पु.नि., एएसआई नगजीराम, साईबर सैल के हैडकानि राजकुमार  कानि. रामावतार, सदर थाने के कानि. बलवन्त सिंह, कुलदीप कृष्ण, गजेन्द्र सिंह व विनोद कुमार।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE