BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2024, 8:08 pm
NEWS : जयपुर में आयोजित होने वाली स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप को लेकर जिला फुटबॉल संघ चित्तौड़गढ़ का दो दिवसीय चयन ट्रॉयल प्रारंभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान फुटबाल एसोसिएशन द्वारा आगामी 19 अक्टूबर 2024 से 23 अक्टूबर 2024 तक सीनियर पुरुष फुटबॉल चौंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला फुटबाल संघ चित्तौड़गढ़ की टीम के चयन के लिए जिला फुटबॉल संघ के तत्वाधान में जिला फुटबाल संघ से सदस्यता प्राप्त क्लबों के खिलाड़ियों का दो दिवसीय चयन ट्राइल महाराणा प्रताप कॉलेज प्रताप नगर चित्तौड़गढ़ के मैदान पर सोमवार को प्रारम्भ हुआ।

जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव एवं चयन कमेटी के संयोजक धर्मेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल चौंपियनशिप हेतु चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ की टीम की चयन ट्राइल सोमवार को शुरू हुई जिसमे पूरे चित्तौड़गढ़ जिले के फुटबॉल खिलाड़ियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। तंवर ने बताया कि यह दो दिवसीय ट्राइल मंगलवार को भी इसी मैदान पर निर्धारित समयानुसार जारी रहेगी। ट्राइल में चयनित खिलाड़ियों से जिला फुटबॉल संघ की टीम बनाकर जयपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले की टीम  रवाना की जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि जिला फुटबाल संघ द्वारा गठित चयन समिति में संयोजक धर्मेंद्र सिंह तंवर , सदस्य मोहम्मद शकील ,इफ्तेखार अहमद पाती ,जगदीश समदानी  एवं रफीक ख़ान वरिष्ठ एवं अनुभवी फुटबॉल खिलाड़ियों की मौजूदगी में खिलाड़ियों की ट्रायल ले रहे हैं। चित्तौड़गढ़ मुख्यालय पर डी.एफ.ए. द्वारा ट्राइल आयोजित करने के कारण खेलप्रेमियों में काफी उत्साही एवं बहुत ही ख़ुशी का माहौल दिखाई दे रहा है। इस अवसर पर भूतपूर्व फ़ुटबॉल खिलाड़ी कैलाश पंवार ,राजू शालीमार,ओम नाथ ,सूर्यवीर सिंह ,सुनील सोनी, शहीद,पुष्कर , भरत वसीम,इमरान,तालिब,सूरज अभय,अभिजीत सहित कई दिग्गज फुटबॉल खिलाडियों एवं खेलप्रेमियों ने मैदान में उपस्थित रहकर चयन ट्राइल को देखा एवं खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE