BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 15, 2024, 1:52 pm
BIG REPORT : प्रेमिका ने प्रेमी ओर उसके दोस्त के साथ मिलकर की पति की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने किया हत्या की वारदात का खुलासा, आरोपी पत्नी गिरफ्तार प्रेमी और उसके दोस्त की तलाश जारी, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। मध्यप्रदेश के देवास में पुलिस ने चंद घंटों के अंदर ही हत्या की उस वारदात का पर्दाफाश कर दिया जिसके कारण शहर में सनसनी फैल गई थी। सुबह सुबह हुई इस वारदात के बाद शाम ढलते ढलते तक पुलिस के हाथ कातिलों तक पहुंच गए और सनसनीखेज खुलासा हुआ। घर में चोरों के घुसने और लूट करने व पति को हथौड़ा मारने की कहानी बीवी ने पुलिस को सुनाई थी जो झूठी निकली है।


पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि देवास के मैना श्री कॉलोनी में रहने वाले विश्वास किरकेटा को रविवार की सुबह करीब 9.30 बजे उनकी पत्नी कांता किरकेटा गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंची थी। इलाज के दौरान विश्वास की मौत हुई और इसके बाद जब पुलिस आई तो पत्नी कांता किरकेटा ने पुलिस को बताया कि सुबह-सुबह घर में दो लोग घुस आए थे जिन्होंने उसके साथ झूमाझटकी की और कान के टॉप्स व अंगूठी छीन ली। वो कमरे में अलमारी से जेवरात व कैश निकाल रहे थे तभी पति विश्वास किरकेटा की नींद खुल गई और एक चोर ने उनके सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। पति के कान से निकल रहे खून को देखकर वो बेहोश हो गई और जब होश आया तो चोर भाग चुके थे। वो पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों की मदद से पति को अस्पताल लेकर आई जहां पति की मौत हो गई।


घर में घुसकर चोरी की नीयत से हुई हत्या की वारदात से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। सीएससी दिषेश अग्रवाल के नेतृत्व में टीम बनाकर तुरंत मामले की जांच शुरू की और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स व स्निफर डॉग की मदद से घटनास्थल की जांच की गई। इस दौरान पुलिस को मृतक विश्वास की पत्नी कांता किरकेटा पर शक हुआ। उसके बयानों में विरोधाभास हो रहा था। इस आधार पर जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। पत्नी ने बताया कि उसका रूपक चौधरी से अफेयर चल रहा था और पति को रास्ते से हटाने के लिए रूपक व उसके एक साथी की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है जबकि उसका प्रेमी व उसका साथी अभी फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE