BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 15, 2024, 2:34 pm
BIG NEWS : नाबालिग के साथ गंदा खेल, पहले की दोस्ती... फिर नहाते समय बनाया अश्लील वीडियो, 3 साल तक ऐंठते रहे लाखों रूपए, खुलासा हुआ तो मां-बाप के पैरों तले खिसक गई जमीन, पढे़ खबर

Share On:-

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में युवक ने एक नाबालिग से पहले दोस्ती की। इसके बाद घर आ कर उसके अश्लील वीडियो और फोटो ले ली। जिसे दिखा कर नाबालिग को ब्लैकमेल करना शुरू किया। फिर धीरे- धीरे कुछ रुपए मांगे। ऐसे ही युवक की डिमांड इतनी बढ़ गई की नाबालिग से उसके पिता और मां के सोने की चेन और झुमके तक ले लिए।


पूरा मामला
मामला नरसिंहपुर के खमरिया गांव में रहने वाले एक बंगाली परिवार का है। जहां की नाबालिग लड़की से गांव के ही रहने वाले ऋषि ठाकुर ने दोस्ती की। फिर घर में बिठाए गणेश मूर्ति को देखने घर आना जाना शुरू की। इसी बीच मौका देख कर आरोपी ने नाबालिग के नहाते हुए वीडियो और फोटो ले ली। जिसे दिखा कर नाबालिग को करीब 3 साल तक ब्लैकमेल किया। और कभी एक हजार, 2000 तो कभी 5000 रुपए लिए। ऐसे करीब 3 लाख के लगभग आरोपी ने रुपए ले लिए। इतना ही नहीं जब घर में मां और पिता बाहर गए तो मासूम से युवक और उसके तीन दोस्तों ने उसके पिता की चेन और मां के झुमके भी ले लिए।


ऐसे हुआ खुलासा
घटना का खुलासा तब हुआ जब मां बाप को चेन और झुमके घर में कहीं नहीं मिले। डरी सहमी नाबालिग ने अपने मां बाप को पूरी वारदात बताई। नाबालिग ने बताया कि, गांव में रहने वाले ऋषि ठाकुर उसके कुछ वीडियो और फोटो ले लिए और ऋषि अपने सहयोगी कालू और राजा के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल करते हैं। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देते हैं। नाबालिग की बातें सुन पिता तेंदूखेड़ा थाने पहुंचे और तीनों युवकों की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE