BREAKING NEWS
KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 15, 2024, 7:47 pm
KHABAR : जिला फुटबॉल संघ चित्तौड़गढ़ के दो दिवसीय चयन प्रकिया शिविर का हुआ समापन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान फुटबाल एसोसिएशन द्वारा आगामी 19 अक्टूबर 2024 से 23 अक्टूबर 2024 तक सीनियर पुरुष फुटबॉल चौंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला फुटबाल संघ चित्तौड़गढ़ की टीम के चयन के लिए जिला फुटबॉल संघ के तत्वाधान में जिला फुटबाल संघ से सदस्यता प्राप्त क्लबों के खिलाड़ियों का दो दिवसीय चयन प्रकिया शिविर का महाराणा प्रताप कॉलेज प्रताप नगर चित्तौड़गढ़ के मैदान पर समापन हुआ।


जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव एवं चयन कमेटी के संयोजक धर्मेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम के चयन हेतु चित्तौड़ जिला फुटबॉल संघ चयन प्रकिया शिविर का मंगलवार को समापन हुआ जिसमे पूरे चित्तौड़गढ़ जिले के फुटबॉल खिलाड़ियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। तंवर ने बताया कि यह दो दिवसीय चयन प्रकिया शिविर का मंगलवार को समापन हुआ जिसमे जिले के 70 से अधिक सीनियर फुटबॉल खिलाड़ियों ने भाग लिया चयन शिविर में चयनित खिलाड़ियों से जिला फुटबॉल संघ की 18 सदस्यीय टीम बनाकर जयपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले की टीम रवाना की जाएगी। 


जिला फुटबाल संघ द्वारा गठित चयन समिति संयोजक धर्मेंद्र सिंह तंवर , सदस्य मोहम्मद शकील ,इफ्तेखार अहमद पाती ,जगदीश समदानी  एवं रफीक ख़ान द्वारा वरिष्ठ एवं अनुभवी फुटबॉल खिलाड़ियों की मौजूदगी में जिले के सीनियर पुरुष फुटबॉल खिलाड़ियों की लगातार दो दिवसीय ट्रायल ली गई। चयन प्रक्रिया शिविर के समापन अवसर पर स्थानीय नगर परिषद के पार्षद नवीन तंवर, पूर्व पार्षद गोविंद शर्मा, रऊफ़ ख़ान, ओमनाथ, इमरान, शाहीद हुसैन इत्यादि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE