पिपलिया मंडी। थाना पिपलिया मंडी पुलिस ने 2 सालों से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। माननीय सत्र न्यायाधीश मंदसौर के प्रकरण क्रमांक 170/22 धारा 399 402 आईपीसी में स्थाई वारंटी लक्ष्मण उर्फ़ बाणिया पिता सत्यनारायण जाती बावरी उम्र 32 वर्ष निवासी आकयां पालरा थाना नारायणगढ़ जिला मंदसौर को थाना पिपलिया मंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।