इंदौर। मध्यप्रदेश की मिनी मुंबई इंदौर से गिरफ्तार गोल्डी उर्फ फैजान के मोबाइल ने कई बड़े राज खोले है। बाहर की लड़कियों को बुलाकर फैजान सेक्स रैकेट संचालित करता है। फैजान के मोबाइल में मिली चौट और ऑडियो रिकॉर्डिंग से यह खुलासा हुआ है। फैजान के मोबाइल में कई बड़े वीआईपी के नंबर भी पुलिस को मिले है। पुलिस फैजान के सेक्स रैकेट के तार कहां तक फैले हैं जांच करने में जुटी है। जल्द पुलिस फैजान के मामले में एफआईआर में और धारा बढ़ाएगी।
बता दें कि इंदौर महालक्ष्मी नगर के एक फ्लैट से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने फैजान उर्फ गोल्डी को पकड़ा था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने अवैध गतिविधियां संचालित करने का आरोप लगाया था। उसके फ्लैट से लाइटरनुमा नकली पिस्टल, एक एयर गन और तलवार भी बरामद हुई थी। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत फैजान के खिलाफ केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया था। अन्य मामलों को लेकर फैजान से पूछताछ पुलिस कर रही है।