BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 19, 2024, 12:55 pm
BIG NEWS : शादी नहीं करोगी तो जान से मार दूंगा, सनकी युवक ने प्रपोज करते हुए छात्रा से की छेड़छाड़, शिकायत करने पर पिता और भाई को पीटा, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। ग्वालियर में एक नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल में पढ़ने वाले लड़के के द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना गोला का मंदिर स्थित काल्पी ब्रिज इलाके की है। पीड़िता के पिता और भाई जब आरोपी के घर इसकी शिकायत लेकर पहुंचे तो आरोपी के पिता सहित पांच लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। मामले की शिकायत पर गोला का मंदिर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले लड़के सहित पांच लोगों पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।


दरअसल मुरार क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग छात्रा मंदिर दर्शन करने के लिए निकली थी और जब वह अपने घर के लिए लौट रही थी, उस दौरान काल्पी ब्रिज इलाके में आरोपी युवक ने उसे रोका और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। एक तरफा प्यार में सनकी युवक ने छात्रा को प्रपोज करते हुए शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दी। 


घबराई हुई छात्रा ने जब इस बारे में अपने परिजनों को बताया तो नाबालिग छात्रा के पिता और भाई आरोपी के घर उसे समझाने पहुंचे। लेकिन आरोपी के पिता सहित पांच लोगों ने नाबालिग छात्रा के पिता और भाई के साथ लाठी डंडों और लात घूंसों से मारपीट कर दी। इसके बाद परिजन नाबालिग छात्रा को साथ लेकर गोला का मंदिर थाना पहुंचे। जहां थ्प्त् दर्ज कराई गई, आरोपी छात्र बालिग है या नाबालिक इसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE