BREAKING NEWS
KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 19, 2024, 5:57 pm
BIG NEWS : कमजोर परफॉर्मेंस वाले ब्लॉक अध्यक्षों को हटाएगी कांग्रेस, जिला और शहर अध्यक्षों के कामकाज का भी रिव्यू होगा, संगठन की मजबूती पर फोकस, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कांग्रेस जल्द ही 26 ब्लॉक अध्यक्षों को हटाने की तैयारी में है। इसके साथ ही जिन जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया है, उनके कामकाज की समीक्षा के बाद उन्हें भी हटाया जाएगा।


अच्छा काम करने वालों को पार्टी दोबारा मौका दे सकती है, लेकिन कमजोर परफॉर्मेंस वाले जिला अध्यक्ष हटाए जाएंगे। संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस निष्क्रिय मंडल और सेक्टर अध्यक्षों को एक्टिव मोड में लाने और प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध करने के लिए जागरूक करेगी। इसके बाद भी अगर उनकी गतिविधियों में बदलाव नहीं आता है, तो उन्हें भी हटाया जाएगा।


यह संकेत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी की बैठक में जिला संगठन मंत्रियों को दिए गए हैं।


कांग्रेस ने पिछले दिन में 20 निष्क्रिय ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को हटाया है। अब आने वाले दिनों में भी इसी तरह के एक्शनप की तैयारी है। जिला संगठन मंत्रियों से पार्टी के निष्क्रिय मंडल, सेक्टर अध्यक्षों को सक्रिय करने और ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटियों के गठन पर चर्चा की गई है।


कांग्रेस का उत्प्रेरक समूह बनाएंगे
जिला संगठन मंत्रियों के साथ यह बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें अभा कांग्रेस के सचिव सह प्रभारी संजय दत्त भी मौजूद रहे। बैठक में पटवारी ने कहा कि मैदानी स्तर पर कांग्रेस का उत्प्रेरक समूह निर्मित करने की शुरुआत की गई है। बैठक में सभी जिला संगठन मंत्रियों से सामूहिक एवं अलग-अलग चर्चा की गई। इस संवाद के दौरान जिला संगठन मंत्रियों से संगठनात्मक गतिविधियों के संबंध में फीडबैक लिया गया।


संगठन की मजबूती पर फोकस
बैठक में ग्रामीण स्तर पर विपक्ष की दृष्टि से किन-किन महत्वपूर्ण और संगठनात्मक मुद्दों पर सरकार को घेरा जा सकता है, इस पर चर्चा हुई। सत्ता पक्ष को घेरने और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच सक्रियता के साथ उजागर करने की रणनीति पर बात की गई है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, पूर्व विधायक रवि जोशी सहित जिला संगठन मंत्री उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE