BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 20, 2024, 11:48 am
BIG NEWS : मंदसौर जिले का सीतामऊ थाना क्षेत्र और शाम का वक्त, जब आपसी विवाद ने लिया ये रूप तो गोली की आवाज से गूंज उठा इलाका, भनक लगते ही दौड़ी खाकी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के गांव लदुना में शनिवार शाम को आपसी विवाद के चलते दो लोगों ने एक युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के पैर में लगी। घायल अवस्था में योग को सीतामऊ अस्पताल लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार तौसीफ और मोसिन नाम के दो लड़कों ने राहुल पिता बाबूलाल सेन निवासी लदुना के ऊपर फायर कर दिया। जिससे राहुल के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। सूत्रों से जानकारी मिली है कि आरोपियों और घायल राहुल के बीच पुराना विवाद चल रहा है जिसके चलते पिछले महीने भी आरोपियों ने राहुल पर चाकु से वार कर घायल कर दिया था। तब पुलिस ने मामले में तौसीफ ओर मोसिन के खिलाफ धारा-115 (2), 296, 118(1), 118(2), 351(3), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया था तब से आरोपी फरार थे।
वहीं आज फिर आरोपियों द्वारा युवक पर फायरिंग की गई। फिलहाल पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण कर तमाम पहलुओं की जांच कर रही है। इधर डॉक्टरो ने भी युवक के पैर में गोली लगने की बात स्वीकार की है। फिलहाल घायल का जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE