BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2024, 6:40 pm
BIG NEWS : सैयां भये कोतवाल, अब डर काहे का, जब उजागर हुआ ये मामला तो थाना प्रभारी ने दिया बयान, बोले- मुझे फरियादी का..., पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले का सबसे चर्चित रहने वाला थाना पिपलीया मंडी आये दिन सुर्खियों में बना रहता है । गौरतलब है कि थडोद निवासी फरियादी परवीन बी बाबू खां ने फर्जी लोन को लेकर पिपलीया मंडी थाने में आवेदन दिया था जिस पर कार्यवाही करने तो दूर थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि फरियादी न मुझसे मिला और न ही मेरे पास आवेदन पहुँचा में कार्यवाही कैसे करूँ । अब बात आती है परवीन बी ने जो आवेदन दिया वो थाने में लिया किसने आवेदन पर हस्ताक्षर किसके है और लिया तो थाना प्रभारी विक्रम सिंह को आवेदन के विषय मे अवगत क्यो नही कराया । अजब मंदसौर जिले की गजब कहानी जनता के बीच कार्यवाही को लेकर प्रश्न खड़ा करती और आम जनता भी कहते देर नही करती की ष्सैयां भये कोतवाल, अब डर काहे काष् । फरियादी थडोद निवासी महिला परवीन बी की शिकायत पर कार्यवाही होना संभव भी नही क्योकि जिस महिला के नाम पर फर्जी तरीके से लोन हुआ उस पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज होना चाहिए क्योंकि उसने धोखाधड़ी तो की है । लेकिन पुलिस उस महिला पर प्रकरण दर्ज करने की बजाय पूरे मामले को दबाने में लगी है क्योंकि महिला का पति अय्यूब थाने में ही चौकीदारी करता है और रात्रि गस्त हो या अन्य मामले अय्यूब हमेशा पुलिस के साथ पुलिस जैसी वर्दी में भी घूमता है । एक फोटो सोशल मीडिया पर अय्यूब का वाइरल भी हो रहा है जिसमे अय्यूब पुलिस जैसी वर्दी में पुलिस कर्मियों के समकक्ष खड़ा है । एक सवाल जनता के बीच है की आखिर अय्यूब से पुलिस को का इतना लगाव क्यो है तो अय्यूब हर कार्यवाही में पुलिस के साथ रहता है कार्य भी पुलिस के ही करता है । एक ओर घटनाक्रम 5 मई की रात्रि 12 बजे का सामने आया जिसमे अय्यूब अन्य पुलिस कर्मियों के साथ रेल्वे स्टेशन पर बैठे मदनलाल पिता प्रकाश मीणा निवासी प्रतापगढ़ के साथ मारपीट करता है उसका मोबाइल ओर नगदी भी छीन लेता है । जिसकी शिकायत रेल मंत्री से भी की गई लेकिन उस पर कार्यवाही नही हुई । ऐसे व्यक्ति पर कार्यवाही न होना क्षेत्र में पुलिस की छवि को खराब करती है । उच्च अधिकारी मामले को संज्ञान में ले और आवश्यक कार्यवाही करें ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE