नीमच। जिले के ग्राम पंचायत घसुंडी बामनी के गांव के हल्का 5 के पटवारी दिनेश चोरड़िया को लोकायुक्त उज्जैन ने 7000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त उज्जैन के केच सुनील तालान और उनकी टीम द्वारा यह कार्रवाई गांव घसुंडी के निवासी पारसमल शर्मा की शिकायत पर की गई।
शिकायतकर्ता पारसमल शर्मा ने बताया कि मेरी पिताजी की जमीन तीनों बेटे अपने नाम करवाना चाहते थे। जिसके लिए पिताजी का सहमति पत्र भी भरवा दिया गया था और तीनो भाई ने साइन भी कर दिए थे। पूर्व में पटवारी दिनेश चौरडिया द्वारा 2000 आवेदन के नाम पर लिए गए। इसके बाद 5000 रिश्वत ली गई। 3 दिन पूर्व 6000 की फिर रिश्वत ली गई। आज 7000 रिश्वत के मांगे गए थे। दिन में 1 बजे रिश्वत लेते हुए दिनेश चौरडिया को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने धरदबोचा। पटवारी दिनेश चौरड़िया द्वारा मांगी जा रही रिश्वत की मांग की शिकायत पारसमल शर्मा ने 16 और 18 अक्टूबर को उज्जैन जाकर लोकायुक्त से की गई थी।
