BREAKING NEWS
सिरोही जिले के माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश.. <<     KHABAR : आगर मालवा में पटवारी ₹5 हजार रिश्वत लेते.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्ट्रेट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त.. <<     KHABAR : एमपी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि.. <<     NEWS : चादर शरीफ जुलूस के साथ तीन दिवसीय उर्स.. <<     अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें.. <<     KHABAR : सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां तेज, डीआईजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : भांजी की शादी में रतलाम आने वाले थे.. <<     BIG REPORT : रिश्वतखोर पटवारी पर लोकायुक्त का.. <<     BIG NEWS : दानपात्र से चोरी के मामले में आंगनवाड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 23, 2024, 6:39 pm
NEWS : 33वीं राष्ट्रीय बेंचप्रेस प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष में माया कंवर सोलंकी ने किया बेहतर प्रदर्शन, जिला पॉवर लिफ्टिंग संघ ने किया सम्मान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ की खिलाड़ी के राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय बेंचप्रेस में गोल्ड जीतने पर जिला पावरलिफ्टिंग संघ चित्तौड़गढ़ की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
संघ सचिव रवि बैरागी ने बताया कि 14 से 18 अक्टूबर को गोवा के डी-वास्को में सम्पन्न हुई 33वीं राष्ट्रीय बेंचप्रेस प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष में माया कंवर सोलंकी ने गोल्ड मेडल जीता। बजरंग हेल्थ क्लब एवं जिला पावरलिफ्टिंग संघ की टीम द्वारा माला पहना कर, उपरना ओढ़ाकर, गुलदस्ता भेंट किया और केक काट बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। संघ की ओर से राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू का भी आभार जताया जिनके प्रयासों से ही जिले की खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य व जिले का नाम रोशन कर पाई। मेडल जीतने में राजस्थान की टीम राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ भी रही। 
उन्होंने बताया कि संघ के संरक्षक स्थानीय विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या के प्रयासों व प्रोत्साहन के चलते ही राज्य व जोन स्तरीय पावरलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएँ जिले में आयोजित हो पाई जिससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिला और आज खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत रहे हैं। आने वाले समय में चित्तौड़गढ़ के खिलाड़ी एशियन, वर्ल्ड और कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेगें। 
उन्होंने बताया कि निकटवर्ती छोटे से गांव सूरजपोल निवासी माया कंवर अपने ग्रामीण परिवेश में अपनी रूचि के खेल की सुविधाओं के अभाव के चलते चलते चित्तौड़गढ़ में बजरंग हेल्थ क्लब में अभ्यासरत रही और निरन्तर अभ्यास के चलते ही आज इस मुकाम हो हांसिल किया। 
संघ के चेयरमैन प्रदीप लड्ढा, अध्यक्ष रवि विरानी, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, उपाध्यक्ष रामनरेश गाडरी, संदीप पंवार, लोकपाल सिंह डेट, योगेश धोबी, आशीष बूरट, नेशनल खिलाड़ी एवं कोच सुरभि वैष्णव, शुभम राठौर, दीपक बैरवा, वीरेंद्र सिंह, लोकेश गुर्जर, कुंदन घारू, अरुण सिंह शक्तावत, हर्षित चौधरी, नीरज बेनीवाल, खुश जीनगर, कृष्ण आमेरिया, आदित्य टेलर, देवेश दमामी आदि ने बधाईयाँ दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE