मनासा। बुधवार देर शाम साढ़े 5 बजे करीब ग्राम मोया और भदवा के बीच एक ट्रैक्टर चालक ने ट्रेक्टर लापरवाही पूर्वक तेज गति से चलाते हुए एक बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। वहीं मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचा है। घटना में गंभीर घायल प्रहलाद चौधरी निवासी भदवा को उपचार के लिए मनासा शासकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां उपचार कर गंभीर हालत में जिला अस्पताल नीमच रेफर किया।
